धर्म-कर्मन्यूज़

Dev Diwali 2023 Deepdan: कार्तिक पूर्णिमा पर घर में इस स्थान पर दीपक जलाने से मिलेगा अनंत फल..

Dev Diwali Deepdan Importance: कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जानते हैं। इस दिन गंगा जी में स्नान करने और दीपदान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन घर के कुछ पवित्र स्थांनों पर दीपदान करके उन्हें रोशन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पुण्य की प्राप्ति होती है और आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

Also Read: Latest Hindi News Dhram-Karam News Dev Diwali 2023 Deepdan News । Dhram-Karam News Today in Hindi

कार्तिक पूर्णिमा जिसे देव दीपावली (Dev Diwali 2023) के नाम से जानतें हैं, इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। दीपावली की तरह इस दिन भी दीपदान किया जाता है और पवित्र स्थानों पर दीए जलाकर उस स्थान को रोशन किया जाता है। देव दीपावली (Dev Diwali 2023) का त्योहार को शिव की नगरी काशी में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। गंगा जी के सभी घाटों पर आकर लोग यहां दीप जलाते हैं। यदि आप काशी नहीं जा सकते हैं तो अपने घर में ही दीपदान (Dev Diwali 2023) कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर के किस किस स्थान पर कार्तिक पूर्णिमा की रात को दीपदान करने से आपको विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

Read More News: Latest Hindi News Today Dhram-Karam News | Dhram-Karam News Samachar Today in Hindi

कब है कार्तिक पूर्णिमा

कार्तिक पूर्णिमा इस साल 27 नवंबर यानि सोमवार को है। इस दिन स्नान और दान पुण्य करने का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन दीपदान करने से कभी न समाप्त होने वाला पुण्य मिलता है और सभी तरह के पाप नष्ट होते है। अग्निपुराण में इस बारे में विस्तार से बताया गया है कि देवताओं के लिए दीपदान (Dev Diwali 2023) से बढ़कर कोई व्रत नहीं है। पद्म पुराण में भी भगवान भोलेनाथ ने भी अपने पुत्र स्वामी कार्तिकेय को दीपदान का महत्व बताया है।

Read: Latest Hindi News Today | Today Hindi Samachar

घर में इन स्थानों पर दीपदान करने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

कार्तिक पूर्णिमा (Dev Diwali 2023) के दिन यदि आप स्नाशन के लिए कहीं नहीं जा पा रहे हैं तो घर में इन स्थानों पर दीपदान करके पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं। घर में तुलसी के पौधे पर, मुख्यज द्वार के दोनों तरफ, ईशान कोण में और घर के पूजा स्थानन में दीपदान (Dev Diwali 2023) करें। इसके अलावा घर के पास किसी मंदिर में जाकर दीप दान करें। ऐसा करने से कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करने का पुण्यु प्राप्त होता है। पूर्णिमा पर पूजापाठ और दान पुण्य करने से आपको पितरों का आशीर्वाद मिलता है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button