उत्तर प्रदेश

Lok Sabha Elections 2024 Opinion Poll:अखिलेश-राहुल की जोड़ी, ‘24’ में किसकी चलेगी ‘मनमौजी’!

Lok Sabha Elections 2024 Opinion Poll: नफरत वाली राजनीति का मुकाबला करने के लिए मोहब्त की दुकान खोलने के दावे के साथ यूपी के दो लड़के आज फिर साथ नज़र आए। पहले चरण के प्रचार के आखिरी दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जोड़ी गठबंधन की मजबूती का संदेश दिया। बता दें कि ये जोड़ी इससे पहले 2017 में दोनों साथ नज़र आए थे और इसी साल 25 फरवरी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी राहुल-अखिलेश (Rahul-Akhilesh) की जोड़ी नज़र आई थी।


राहुल(Rahul Gandhi) और अखिलेश (Akhilesh Yadav) की आज गाजियाबाद में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। जिसके जरिए कई समीकरण साधने की कोशिश की गई। I.N.D.I.A. गठबंधन में गाजियाबाद लोकसभा (Ghaziabad Loksabha) सीट कांग्रेस के कोटे में है। मगर कांग्रेस के लिए चुनौती ये है कि 2009 से इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का कब्जा है।
राहुल(Rahul Gandhi) और अखिलेश (Akhilesh Yadav) की जोड़ी फुल एक्शन में नजर आई। दोनों की ओर से भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार (Modi Government) पर जमकर प्रहार किए गए। राहुल-अखिलेश ने बेरोजगारी, भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दों पर सरकार पर प्रहार किया और 2024 में INDIA गठबंधन की सरकार बनने का दावा किया।
बता दें कि 2009 में राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) गाजियाबाद (Ghaziabad Loksabha) से जीतकर सांसद बने। 2014 और 2019 में वीके सिंह ने जीत दर्ज की।2014 में वीके सिंह को 56 प्रतिशत वोट मिले जबकि कांग्रेस के राजबब्बर महज 14 फीसदी वोट हासिल कर पाए।2019 लोकसभा चुनाव में वीके सिंह को 62 प्रतिशत वो मिले और समाजवादी पार्टी के सुरेश बंसल 29 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
दो चुनावों के आंकड़े बताते हैं कि गाजियाबाद (Ghaziabad Loksabha) में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) लगातार मजबूत हुई है। मगर इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी ने गाजियाबाद से वीके सिंह की जगह अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। I.N.D.I.A गठबंधन से कांग्रेस की डॉली शर्मा मैदान में हैं। वहीं बीएसी ने नंदकिशोर पुंडीर को उतारा है।


गाजियाबाद सीट (Ghaziabad Loksabha) पर दूसरे चरण में यानी 26 अप्रैल को मतदान होना है। लिहाजा चुनाव से पहले सबके अपने अपने दावे हैं और अपनी अपनी दलीलें हैं। हुल और अखिलेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा आज प्रियंका गांधी भी यूपी में हैं। प्रियंका आज सहारनपुर में रोड शो किया। इसके जरिए आस-पास की सीटों को साधने की भी कोशिश है।
पहले चरण में उत्तर प्रदेश की कुल 8 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होनी है। 2019 में पश्चिमी यूपी की इन 8 सीटों में से बीजेपी महज 3 सीट जीत पाई थी जबकि 2 सीटें समाजवादी पार्टी और 3 सीट बीएसपी के खाते में गईं थीं। तब अखिलेश और मायावती की पार्टी मिलकर चुनाव लड़ी थी। इस बार समीकरण कुछ अलग हैं लिहाजा सियासत भी उसी हिसाब से हो रही है। राहुल और अखिलेश ने आज जो कहा उसका कहीं ना कहीं भारतीय जनता पार्टी को नुकसान हो सकता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button