Sliderक्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीतिराज्य-शहर

West bengal News Today Live: संदेशखाली पर ममता ‘खामोश’, मजबूरी में सलाखों के पीछे डाला चहेता!

SandeshKhali Violence News | West bengal News Today Live |

West bengal News Today Live: ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) का चहेता शाहजहां शेख सिर्फ बंगाल (West bengal News Today Live ) ही नहीं बल्कि देशभर में इस समय ट्रेंडिंग टॉपिक है। शेख को टीएमसी ने 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया। संदेशखाली (SandeshKhali News) में जब शेख अत्याचार कर रहा था तब ममता बनर्जी खामोश थीं पर जैसे ही संदेशखाली में मातृ शक्ति के गुस्से की आग सुलगी तब ममता बनर्जी को सिंगूर और नंदीग्राम का अहसास हुआ।

ममता बनर्जी (mamata banerje) ने कहा कि सिंगूर सिंगूर है, नंदीग्राम नंदीग्राम है, खातरा खातरा है विष्णुपुर विष्णुपुर है। हर जगह की अपनी विशेषताएं हैं, इसलिए एक दूसरे से तुलना न करें। एक के साथ दूसरे को मिलाकर दंगा लगाकर आप खुद भी गलती मत कीजिए। मैं नहीं चाहती हूं कि कहीं पर खून बहे , लोगों पर अत्याचार हो। ममता बनर्जी ने (West bengal News Today Live) अत्याचार ना होने देने का दावा तो किया लेकिन संदेशखाली (SandeshKhali News) में जो हुआ उसका सच पूरे देश ने देखा। जमीनों पर कब्जे के लिए महिलाओं के उत्पीड़न और यौन शोषण के सैकड़ों मामलों से हर कोई सन्न रहा गया। अब सवाल इसे लेकर भी उठ रहे हैं कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता ने महिला उत्पीड़न के मामले में देरी से एक्शन लिया।

संदेशखाली (SandeshKhali News) की लड़ाई वहां की महिलाओं ने खुद लड़ी, संघर्ष किया, सड़कों पर उतरीं तब जाकर बंगाल (West bengal News Today Live) पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पर मजबूर हुई। यानी जीत महिलाओं के संघर्ष की हुई। अब समझिए हमने क्यों ये कहा था कि संदेशखाली कहीं सिंगूर ना बन जाए। इसके लिए आपको 18 वर्ष पहले का इतिहास देखना होगा।

वर्ष 2006, उस समय बंगाल में (West bengal News Today Live) लेफ्ट पार्टी की सरकार थी और मुख्यमंत्री थे बुद्धदेव भट्टाचार्या। बुद्धदेव ने किसानों से बिना सिंगूर के लोगों का मन टटोले वहां की 1 हजार एकड़ जमीन नैनो कार के लिए टाटा को दे दी थी। जबरन जमीन हथियाने से नाराज किसानों ने इसका विरोध किया। उस विरोध प्रदर्शन में अगुवा नेताओं के तौर पर टीएमसी चीफ ममता बनर्जी सबसे आगे नजर आ रही थीं। ममता बनर्जी ने करीब 2 साल तक सिंगूर प्लांट पर जनता के साथ संग्राम लड़ा। नतीजा टाटा को सिंगूर से हटाकर प्लांट को गुजरात के साणंद में शिफ्ट करना पड़ा था।

ममता ने तत्कालीन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, ज़मीन की लड़ाई ज़मीन पर उतरकर लड़ी और 5 साल बाद उसका सुखद परिणाम भी मिला। 2011 में विधानसभा के चुनाव हुए तो ममता बनर्जी बंपर बहुमत के साथ बंगाल (West bengal News Today Live) की सत्ता पर काबिज हुईं और लेफ्ट का सफाया हो गया। ममता बनर्जी वही नेता हैं जिन्होंने मां, माटी और मानुष का नारा दिया लेकिन संदेशखाली में मां पर भी खतरा आया, माटी यानी ज़मीन की लूट के भी आरोप लगे और मानवता पर भी संकट गहराया, ऐसे में ममता की खमोशी उनके लिए ही मुसीबत बढ़ाती चली गई।

बंगाल में (West bengal News Today Live) सिंगूर के संग्राम ने सत्ता पलट दी थी। अब संदेशखाली (SandeshKhali News) का सच बाहर आया है तो TMC की भी टेंशन बढ़ गई है, इसीलिए अपना दामन पाक साफ करने की कवायद तेज हो चुकी है। TMC का कहना है कि हमने हमेशा कहा है कि हम किसी भी अपराधी को बचाने के लिए कभी कोई कदम नहीं उठाते। उन्हें गिरफ्तार किया गया है क्योंकि वो एक आरोपी हैं। ऐसे नेताओं को पहले भी पार्टी से निकाला है और शेख शाहजहां को भी 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।

ममता बनर्जी और उनकी सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बीजेपी लगातार आक्रामक रही है। संदेशखाली में (West bengal News Today Live) महिला उत्पीड़न का मुद्दा भी बीजेपी ने जोर-शोर से उठाया है। यही वजह है कि ममता और उनकी पार्टी अब डैमेज कंट्रोल की कोशिशों में हैं लेकिन इसमें सफलता कितनी मिलेगी ये कहना मुश्किल है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button