Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

Narendra Modi Pilibhit Rally: पीलीभीत में आज खूब गरजे पीएम मोदी ,विपक्ष पर किया वार !

Narendra Modi Pilibhit Rally: लोकतंत्र के इस नर्तन में कोई किसी को छोड़ने को तैयार नहीं। सबकी कोशिश यही है कि जितना चाहो सबको नागा कर दो। ऐसा नंगा की वह मुँह उठाकर चल भी न सके। चुनावी राजनीति में आरोप -प्रत्यरोप तो चलते हैं लेकिन अभी जो कुछ भी हो रहा है उससे साफ़ लगता है कि सामने वाले को ख़त्म करके ही रहेंगे।

आज पीएम मोदी की रैली पीलीभीत में हुई। खूब जमकर बरसे मोदी। भीड़ काफी थी। गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भीड़ देखकर पीएम मोदी खुश भी हुए और फिर अपने रौ में आ गए। पहले उन्होंने नवमी और वैशाखी की शुभकामनाये देश को दी और फिर मुद्दे पर आ गए।

अपने अंदाज में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर वार किया। पीएम ने कहा कि आज नवरात्रि के पहले दिन देश को यह याद दिला रहा हूँ कि कैसे I.N.D.I.A गठबंधन ने देश से शक्ति को ख़त्म करने की कसम खाई है। आज देश में जिस शक्ति की पूजा की जा रही है उस शक्ति का कांग्रेस ने घोर अपमान किया है।

Also Read: Latest Political News | News Watch India

मोदी यही पर नहीं रुके। उन्होंने पाला बदला और फिर इंडिया गठबंधन को लपेटे में लिया। विपक्षी दलों पर उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर अक आमंत्रण जिन लोगों ने ठुकराया है उन्होंने भगवान् राम का अपमान किया है। विपक्ष के जो नेता प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए उन्हें विपक्ष ने छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र की चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह घोषणा पत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लग रहा है। विपक्षी गठबंधन भारत को बाँटने में जुटा है जिसे इस देश की जनता सही मायने में जवाब देगी।

पीलीभीत से मोदी ने किसानों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का पूरा इलाका खेती किसानी के लिए जाना जाता है। यहाँ दस साल पहले यूरिया की कालाबाजारी होती थी और किसानो पर लाठीचार्ज होते थे। आज यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। एक समय था जब यूरिया तीन हजार रुपये में बिकता था लेकिन आज यही यूरिया तीन सौ रुपये में मिलता है। किसानो के खाते में मोदी सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये पहुंचाए हैं।

मोदी ने कहा कि भारत बके लिए आज कुछ भी असंभव नहीं है। भारत आज चमक रहा है। एक समय था जब भारत पूरी दुनिया से मदद मांगता था लेकिन कोरों एके समय में भारत ने पूरी दुनिया को दवाई और वैक्सीन दी है। दुनिया में कही भी युद्ध हुआ तो हमने भारतियों को सुरक्षित लाया है। यही है आज का भारत।

अपने भाषण में मोदी ने चंद्रयान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकसित भारत के संकल्प पर काम कर रही है। भारत तेजी से बढ़ता आर्थिक ताकत है। हमने चद्रयान के जरिए चन्द्रमा पर भी झंडा फहराया है। सच तो यही है कि जिसके नियत ठीक होते हैं उसके परिणाम भी सही आते हैं।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button