ट्रेंडिंगधर्म-कर्मलाइफस्टाइल

Navratri 2022: नवरात्री शॉपिंग की लिस्ट आपने भी कर ली है तैयार, तो इन बाजारों से करें सस्ती से सस्ती शॉपिंग

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बेहद खास महत्व है। 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि (Navratri 2022) की शुरुआत हो रही है। ऐसे में सभी लोग मां दुर्गा की 9 दिनों तक पूरे श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करेंगे। नवरात्रि (Navratri 2022) का त्योंहार अलग-अलग राज्यों में कई तरीकों से मनायी जाती है। नवरात्रि की शुरुआत होने से पहले ही लोग तमाम तरह की तैयारियों में जुट जाते हैं।

माता की पूजा का सामान लेने से लेकर कन्या पूजन तक सभी चीजों की व्यवस्था में लोग जुट जाते हैं। ऐसे में अगर आप राजधानी दिल्ली में शॉपिंग का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको ऐसे किफायती बाजारों के बारे में बताएंगे जहां आप कम दाम में बढ़िया से बढ़िया सामान खरीद सकते हैं।

Navratri 2022: करोल बाग मार्केट

दिल्ली के सबसे लोकप्रिय बाजारों की लिस्ट में अगला नाम करोल बाग का है। करोल बाग में आपको हर तरह की चीजें आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको माता रानी के पूजन और कन्याओं के लिए समान खरीद सकते हैं। करोल बाग से आप घर की साज-सज्जा, क्रॉकरी, लंचबॉक्स, प्लेट, गिलास और कई क्वालिटी वाली चीजें खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आपको यहां कई तरह के कपड़े और बैग मिल जाएंगे।

सदर बाजार

दिल्ली में सबसे फेमस थोक बाजारों में से एक सदर बाजार में आपको सस्ते दामों में अच्छा सामान मिल जाएगा। अगर आप माता की पूजा का सामान लेने के साथ-साथ कन्या पूजन का सामान भी लेना चाहते हैं तो ये मार्केट आपके लिए बेस्ट है। इस मार्केट में आपको सारा सामान एक जगह पर ही मिल जाएगा।

Navratri 2022:लाजपत नगर

अगर आप नवरात्रि (Navratri 2022) में गरबा या डांडिया नाइट्स में शामिल होने वाले हैं तो यहां आपको बहुत किफायती दामों में ट्रेडिशनल ट्रेंडी आउटफिट मिल सकती है। कपड़ों के अलावा लाजपत नगर बाजार में नवरात्रि पूजा का सामान और माता के शृंगार का सामान भी आसानी से मिल सकता है।

ये भी पढ़ें-Jewellery For Garba: गरबा नाइट पर आपको भी दिखना है खास, तो ट्राई करें खूबसूरत ड्रेस के साथ ये ज्वैलरी

पहाड़गंज मार्केट

त्योहार के सीजन में पहाड़गंज मार्केट में काफी भीड़भाड़ होती है। यहां आपको हर तरह की छोटी-बड़ी ज्वैलरी, ट्रेडी कपड़े, वैराइटी के जूते, सुंदर मूर्तियां साथ ही घर के लिए कई और सामान किफायती दामों पर मिल जाएगा।

मोती नगर मार्केट

वेस्ट दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट मोती नगर मार्केट एथनिक आउटफिट्स के लिए सबसे बेस्ट मार्केट है। मोती नगर के बाजार को दुर्गा माता मंदिर बाजार के रूप में भी जाना जाता है। अब जिस जगह के नाम में ही दुर्गा माता का नाम हो वहां नवरात्रि के दिनों में भीड़-भाड़ लाजमी है। इस मार्केट में आपको हर तरह के सुंदर-सुंदर सामान मिल जाएंगे और आपकी जेब पर भी इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

Navratri 2022:सरोजिनी नगर मार्केट

सरोजनी नगर दिल्ली की सबसे मशहूर मार्केट है। यह मार्केट लड़कियों के सामान के लिए काफी फेमस है। यहां आप नवरात्रि के पूरे 9 दिनों के लिए आराम से शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप गरबा नाइट में शामिल होने जा रहे हैं तो आप तरह-तरह की खूबसूरत ड्रेस से लेकर ज्वेलरी तक यहां खरीद सकते हैं। सबसे खास बात ये हैं कि यहां आपको एक जगह पर ही मैचिंग का सारा सामान मिल जाएगा। साथ ही यहां आप नवरात्रि की पूजा से जुड़ा हर एक सामान खरीद सकते हैं। यहां पूजा से जुड़ी हर चीज मिल जाएगी।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button