ट्रेंडिंगधर्म-कर्मन्यूज़

पूर्वज प्रसन्न होकर देंगे आशीर्वाद, पितृपक्ष के दौरान इन शुभ मुहूर्त में करें शॉपिंग!

Pitru Paksha Shopping News! पितृपक्ष (Pitru Paksha) में नई वस्तुकओं की खरीदारी करने को अशुभ माना जाता है। ऐसी मान्येता है कि पितृपक्ष में शॉपिंग करने से पितर नाराज होते हैं और आपको उनके क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। जबकि शास्त्रों में पितृपक्ष (Pitru Paksha) को लेकर ऐसा कोई नियम नहीं बताया गया है। बल्कि पितृपक्ष के दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं जिनमें आप जमकर कर सकते हैं खरीदारी। आइए देखते हैं कौन से हैं ये शुभ योग।

Read Pitru Paksha: Latest News and Updates on Pitru Paksha (पितृ पक्ष के समाचार और अपडेट)

पितृपक्ष (Pitru Paksha) का आरंभ कल से हो रहा है और ऐसी मान्यरता है कि पितृपक्ष में कोई भी नई वस्तुP नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा दरअसल इसलिए कहा गया है कि पितृपक्ष की 16 दिन की अवधि पितरों का शांत मन से स्मारण करने का वक्तत होता है। इन 16 दिनों में भौतिक सुविधाओं से दूर रहकर सिर्फ पितरों का नमन करना चाहिए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पितृपक्ष (Pitru Paksha) के बावजूद भी कुछ चीजों की खरीदारी करनी पड़ जाती है। इसलिए हम आपको बता रहे हैं उन शुभ मुहूर्तों के बारे में जिनमें आप पितृपक्ष (Pitru Paksha) में नई वस्तुेएं खरीद सकते हैं। इससे आप नाराज नहीं बल्कि प्रसन्नr होंगे और आपको सदैव सुखी और संपन्नम रहने का आशीर्वाद देंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं वे शुभ मुहूर्त जिनमें आप बिना किसी रोकटोक के कर सकते हैं खरीदारी।

रविपुष्य योग, 8 अक्टूबर

पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान 8 अक्टूसबर को रविपुष्यल योग बन रहा है। पुष्यक योग जब रविवार को बनता है तो इसे रविपुष्य योग कहा जाता है। ज्योयतिष में रविपुष्यk योग को बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दिन कोई भी वस्तु‍ खरीदकर लाने से उसमें कई गुना वृद्धि होती है। रविपुष्य योग में सोने-चांदी के आभूषण खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए यदि पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान आपको सोने-चांदी की खरीद करनी है तो 8 अक्टूबर को बिना किसी रोकटोक के कर सकते हैं। आपके पूर्वज यह देखकर प्रसन्नी होंगे और आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग, 1,3,4,8 अक्टूवबर

पितृपक्ष में 1,3,4 और 8 अक्टूहबर को सर्वार्थ सिद्धि योग जैसा शुभ योग बन रहा है। अगर आप कोई नई वस्तु, खरीदना चाहते हैं या फिर कोई भी नया काम आरंभ करना चाहते हैं तो इन 4 दिनों में कर सकते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्मीै से होता है और मान्यमता के मुताबिक इस दिन जो भी कार्य किया जाता है उसके पूर्ण सिद्धि प्राप्तर होता है। वह कार्य सफल होता है। इसलिए इन 4 दिनों में आप बिना संकोच किए शॉपिंग (shopping) कर सकते हैं।

रवियोग, 4 अक्टूबर

पितृपक्ष की 16 दिन की अवधि में 4 अक्टूsबर को रवि योग जैसा शुभ संयोग बना है। भगवान सूर्य की कृपा से इस शुभ योग में जो भी कार्य किया जाता है उससे किसी तरह का नुकसान नहीं होता। इसलिए रवि योग में आप पितृपक्ष (Pitru Paksha) के बावजूद भी दिल खोलकर खरीदारी कर सकते हैं। इस शुभ में खरीदी गई वस्तुkओं में अक्षय वृद्धि होती है और आपको सूर्य देवता के साथ ही पितरों ( pitro) का आशिष मिलता है।

इंदिरा एकादशी, 10 अक्टूबर

पितृपक्ष (Pitru Paksha) में पड़ने वाली एकादशी को इंदिरा एकादशी कहा जाता है और यह तिथि धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ मानी जाती है। इंदिरा एकादशी का संबंध भगवान विष्णुम और मां लक्ष्मीम से होता है। इसलिए इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्यों में भगवान विष्णुम और मां लक्ष्मी। का आशीर्वाद शामिल होता है। आप जो भी वस्तु पितृपक्ष (Pitru Paksha) के दौरान खरीदना चाहते हैं उसे 10 अक्टूबर इंदिरा एकादशी के दिन खरीद सकते हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button