ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Punjabi Singer Alfaaz: पंजाब के एक और सिंगर पर हुआ हमला, ख़बर मिलते ही फैंस ने मांगी उनकी सलामती की दुआएं

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के सदमे से उनके फैन्स अभी उभरें नही थें कि एक बार फ़िर एक और पंजाबी सिंगर पर हमला हो गया है। इस बार हमला पंजाब के मशहूर गायक अल्फाज़ (Punjabi Singer Alfaaz) पर हुआ है। इस बात की जानकारी उनके दोस्त और जाने-माने गायक हनी सिंह ने दी है। ये वारदात शनिवार की रात की है।

क्या हुआ सिंगर Alfaaz के साथ?

सिद्धू मूसेवाला के बाद एक बार फिर पंजाबी सिंगर अल्फाज़ (Punjabi Singer Alfaaz) पर शनिवार रात हमला हुआ था। इस बात की जानकारी उनके दोस्त हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीर शेयर करके की। साथ ही हनी सिंह ने लिखा- ‘जिन्होंने भी ये किया है वो उन्हें छोड़ेंगे नही’। बता दें शनिवार की रात अल्फाज़ अपने दोस्तों के साथ खाना खाने मोहाली के एक ढाबे पर गए थे। वहां कस्टमर और ढाबे के मालिक के बीच पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। उसी वक्त कस्टमर ने वहां से भागने की कोशिश की, जिसपे अल्फाज़ ने उसे रोकने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: जानें क्या हैं Malaika Arora और Arbaaz Khan के बीच तलाक होने का राज?
इसी के बाद उन लोगों ने अल्फाज़ पर अटैक कर दिया। हमलावर का नाम विशाल है जिसे मोहाली पुलिस ने पकड़ लिया है। गायक अल्फाज़ के टीम के आधिकारिक बयान के बाद एफआईआर दर्ज करते हुए विशाल ऊर्फ विक्की पर आईपीसी की धारा 279, 337 और 338 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

कौन है सिंगर Alfaaz ?

आज के समय में पंजाबी सिंगर अल्फाज़ के बारे में हर कोई जानता है। सिंगर के साथ-साथ वो एक्टर, मॉडल और राइटर भी हैं। अल्फाज़ चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और उनका असली नाम अमनजोत सिंह पंवार है। उनका पहला और सबसे मशहूर गाना ‘हाय मेरा दिल’ है जो 2011 में रिलीज़ हुआ था। अल्फाज़ ने पहली बार फिल्म ‘जट्ट एयरवेज़’ में एक्टिंग की थी जो उनकी डेब्यू मूवी थी और और य़े फिल्म 2013 में आई थी। अल्फाज़ ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि वो पहले कॉल सेंटर में काम करते थे, उस वक्त उनकी उम्र महज़ 12 साल थी। उनका पहला गाना उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से प्रभावित होकर लिखा था।

फैंस हुए परेशान

अल्फाज़ की ये ख़बर सुनकर उनके फैंस और चाहने वाले बहुत ज्यादा परेशान हो गए थें और उनके ठीक होने की दुआ मांगने लगे थें। उनके दोस्त हनी सिंह ने सभी को उनके लिए दुआ मांगने के लिए धन्यवाद किया और बताया की अब वो खतरे से बाहर हैं। अल्फाज़ इस वक्त मोहाली के फोर्टिस में एडमिट हैं।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button