ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Ranveer-Deepika Vacation: ‘दीपवीर’ के वेकेशन का वीडियो हो रहा वायरल, कुछ समय पहले अलग होने का आई थी ख़बर

लंबे समय के बाद रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण (Ranveer-Deepika Vacation) के साथ अपनी निजी जिंदगी की एक झलक साझा की है। 2 नवंबर 2022 की रात रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका और उन्हें एक यॉट की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो उनकी फॉरेन वेकेशन का लग रहा है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हॉट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लाखों चाहने वाले हैं। फैंस को इनकी एक झलक पाने का इंतजार रहता है। हालांकि, पिछले काफी दिनों से आ रही दोनों के अलगाव की खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था। रणवीर और दीपिका (Ranveer-Deepika Vacation) लंबे समय से एक-दूसरे के साथ भी नहीं दिखाई दिए थे, जिससे इनके अलगाव की खबरें तेज होने लगी थीं। हालांकि, अब इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए रणवीर ने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पत्नी दीपिका के साथ नजर आ रहे हैं।

लंबे समय बाद आए साथ नज़र

लंबे समय के बाद रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण (Ranveer-Deepika Vacation) के साथ अपनी निजी जिंदगी की एक झलक साझा की है। 2 नवंबर 2022 की रात रणवीर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दीपिका और उन्हें एक यॉट की सवारी करते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो उनकी फॉरेन वेकेशन का लग रहा है।

वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के लिए “#cutie” लिखा। उन्होंने वीडियो में ‘गुड वाइब्स’ टैग भी जोड़ा। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका एक यॉट पर रणवीर के साथ बैठी हैं। वह एक सफेद टी-शर्ट, सफेद जूते और मोजे के साथ ब्लैक शॉर्ट्स में हैं और हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं। रणवीर ने उनको सफेद टी-शर्ट और ब्लैक ट्रैक पैंट में नियॉन कलर की स्लीपर्स के साथ ट्विन किया।

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor: करीना कपूर लंदन में वेकेशन कर रहीं एन्जॉय, छोटे बेटे जेह को कराती दिखीं सैर

पिछले काफी समय से रणवीर और दीपिका अपने-अपने काम में काफी बिजी हैं। 2 नवंबर 2022 को दीपिका की शाहरुख खान संग अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का टीज़र रिलीज़ किया गया। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। वह वर्तमान में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हैं। इसके अलावा, उनके पास ऋतिक रोशन के साथ भी एक फिल्म है, जिसका टाइटल ‘फाइटर’ है। 

इन फिल्मों में आएगें नज़र

रणवीर की बात करें, तो उन्हें 18 दिसंबर 2022 को कतर में ‘फीफा विश्व कप’ के फाइनल में भाग लेने और भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें नवंबर 2022 में आयोजित होने वाले ‘माराकेच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में ‘एटोइल डी’ से सम्मानित किया जाएगा। ये फिल्म फेस्टिवल मोरक्को शहर में 11 से 19 नवंबर 2022 तक चलेगा। फिल्मों की बात करें, तो वह करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर चुके हैं। इसके अलावा, उनके पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ भी है।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button