उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

Recovery form CCA Protesters: CAA संबंधी 86 उपद्रवियों से लाखों के नुकसान की वसूली के आदेश

दावा न्यायाधिकरण मेरठ के अपने फैसले में अमरोहा के 86 अभियुक्तों से 427439 रुपये की वसूली के आदेश दिये हैं। दावा न्यायाधिकरण मेरठ ने जिलाधिकारी अमरोहा को फैसले के आदेश की कॉपी भेजी है। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि न्यायाधिकरण के फैसले की प्रति मिलने पर CCA हिंसा के आरोपियों से वसूली की तैयारी हो रही है।

अमरोहा (यूपी)। जिले में CCA Protest करने वाले इस समय भारी तनाव मे हैं। उन्होने CCA Protest के नाम पर निजी-सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। अब जिला प्रशासन 86 उपद्रवियों से लाखों की वसूली की तैयारी में जुटा है।

यह वसूली की कार्रवाई दावा न्यायाधिकरण मेरठ के आदेश पर होगी। दावा न्यायाधिकरण मेरठ द्वारा सुनाया गया फैसला उत्तर प्रदेश में इस तरह पहला फैसला है, जिसमें दंगाईयों से नुकसान की राशि (Recovery form CCA Protesters) वसूलने का आदेश दिया गया है। जनपद अमरोहा में दिसंबर 2019 में एंटी CAA के विरोध में उपद्रव हुए थे। इस दौरान विरोध प्रदर्शनकारियों ने सरकारी और प्राइवेट संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचाया था। इस दौरान लाखों की संपत्ति को आग लगाकर स्वाहा कर दिया गया था।

यह भी पढेंःLover murdered Beloved: प्रेमी ही निकला नाबालिग प्रेमिका का कातिल, हत्यारोपी गिरफ्तार

इस मामले में मुकदमा संख्या 814/19 कायम किया गया, जिसमें 55 लोग आरोपी बनाए गये थे। दंगे में हुई क्षति की वसूली के लिए पुलिस ने दावा न्यायाधिकरण मेरठ में अपील की थी। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने 86 (Recovery form CCA Protesters) लोगों को संपत्ति को हानि पहुंचाने को दोषी मानते हुए वसूली का आदेश दिए हैं।

दावा न्यायाधिकरण मेरठ के अपने फैसले में अमरोहा के 86 अभियुक्तों से 427439 रुपये की वसूली के आदेश दिये हैं। दावा न्यायाधिकरण मेरठ ने जिलाधिकारी अमरोहा को फैसले के आदेश की कॉपी भेजी है। जिलाधिकारी  बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि न्यायाधिकरण के फैसले की प्रति मिलने पर CCA हिंसा के आरोपियों (Recovery form CCA Protesters) से वसूली की तैयारी हो रही है। इससे CCA के तत्कालीन Protesters में हड़कंप मचा हुआ है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button