उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़

Lover murdered Beloved: प्रेमी ही निकला नाबालिग प्रेमिका का कातिल, हत्यारोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही मोहित यादव को हिरासत लिया था। पूछताछ उसने किशाोरी हत्या करना स्वीकार किया। मोहित ने बताया कि मृतका से उसके अवैध सम्बन्ध थे। वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। घटना वाले दिन वह अपने साथ जहर की शीशी भी लाई थी।

बदायूं। यहां थाना उझानी में एक सप्ताह पूर्व हुई युवती की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस की जांच में प्रेमी ही नाबालिग प्रेमिका का कातिल (Lover murdered Beloved) निकला। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली उझानी के कछला स्थित गांव सावंती नगला में एक सप्ताह पूर्व सरसों के खेत में किशोरी का शव मिला है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रेमी का कहना था कि शादी करने की जिद के कारण उसने किशोरी की हत्या कर दी थी।

उझानी के कछला स्थित गांव सावंती नगला में रहने वाली16 वर्षीया किशोरी के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। एसएसपी डॉक्टर ओपी सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अमित किशोर, क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह व कोतवाल मनोज कुमार को जांच की जिम्मेदारी दी थी।  

यह भी पढेंः Female Constable hanged herself: फोन पर आयी कॉल और महिला सिपाही ने लगा ली फांसी

पुलिस ने शक के आधार पर गांव के ही मोहित यादव को हिरासत लिया था। पूछताछ उसने किशाोरी हत्या करना स्वीकार किया। मोहित ने बताया कि मृतका से उसके अवैध सम्बन्ध थे। वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। घटना वाले दिन वह अपने साथ जहर की शीशी भी लाई थी।

मोहित के शादी से इंकार करने पर किशोरी ने उसके गले में गमछा डालकर मारने का प्रयास किया। लेकिन मोहित ने अपने गले से गमछा निकालकर उसी गमछे से किशोरी का गला घोंटकर मार डाला। एसएसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम क 10 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button