धर्म-कर्म

Sawan 2023: इस सावन 5 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा

Sawan 2023: सावन का पावन माह जो भोलेनाथ के प्रिय महीनों में से भी एक है। सावन के महीने को श्रावण या श्रावण माह भी कहा जाता है। भगवान शिव को समर्पित, सावन का महीना हिंदुओं, खासकर शिव भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। सावन (Sawan 2023) के इस पवित्र महीने में अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धालु 16 सोमवार का व्रत रखते हैं।

sawan 2023

कब से शुरू है सावन माह

इस बार सावन माह (Sawan 2023) का आरंभ 4 जुलाई, 2023 मंगलवार से है। सावन का महीना 4 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में इस बार सावन का महीना कुल मिलाकर 58 दिनों तक रहेगा। लगभग दो महीनों के सावन का ये संयोग 19 सालों के बाद बन रहा है। अधिकमास के चलते इस बार सावन का महीना 2 माह का होगा। इसलिए 18 जुलाई से 16 अगस्त तक अधिकमास रहेगा। 19 सालों बाद बना ये संयोग 5 राशियों पर भी प्रभाव डालेगा। ये संयोग इन 5 राशियों के लिए शुभ होगा या अशुभ जानें डिटेल में

वृषभ राशि
सबसे पहले बात करते है वृषभ राशि की। वृषभ राशि वालों के लिए सावन माह बहुत ही शुभ रहेगा। पेशेवर क्षेत्र में उन्हें कई अवसर मिलेंगे जो उनके विकास में सुधार करेंगे। इस राशि के जातकों को ऐसे व्यक्ति से मिल सकते हैं जो उन्हें प्यार और रिश्तों की वास्तविक क्षमता का एहसास कराएगा।

Amarnath Yatra 2023

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन का माह बहुत भाग्यशाली रहेगा। इस महीने में उनकी कड़ी मेहनत करने वालों की मेहनत रंग लाएगी। उन्हें इसका फल मिलेगा। इसके अलावा भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ फुर्सत के पल निकाल सकेंगे। मिथुन राशि वाले अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिताएंगे। अपने प्रियजनों का ध्यान रखें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सावन का महीना बहुत शुभ है। इस महीने में इन्हें कई उत्कृष्ट अवसर मिलेंगे। जो विकास में सहयोग देंगे। धन लाभ भी होगा। सेहत का ध्यान रखें और सिंह राशि वाले अपना पूरा ध्यान उन छोटे-छोटे संकेतों की पहचान करने पर देंगे जो उन्हें अपने साथी के साथ एक सफल जीवन की ओर ले जा सकते हैं।

Also Read: घर के इस कोने में मनी प्लांट रखने से नहीं होगी कभी पैसों की कमी

तुला राशि
तुला राशि वालों का इस महीने में भाग्योदय होगा। इस राशि के लोगों को जीवन के कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे जो उनके जीवन की दिशा तय करेंगे। तुला राशि के जातक अगर अपनी ऊर्जा सही जगह पर लगाएंगे तो उनके जीवन में प्यार और इच्छा के लिए बहुत जगह होगी।

धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए सावन माह बहुत शुभ रहेगा। इस राशि के जातकों के लिए नौकरी के अवसरों की भरमार रहेगी। धन लाभ होगा। अपने पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिजनों का प्यार मिलेगा।

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button