दिल्लीन्यूज़राज्य-शहर

सीएम केजरीवाल की अपील के बाद भी लोग घरों को छोड़ने को क्यों नहीं तैयार?

Delhi Yamuna Flood Updates: राजधानी दिल्ली के हालातों में आज भी कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है। दिल्ली में बाढ़ के पानी का जलस्तर कहीं से भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थितियां अभी भी ठीक उसी तरह बनी हुई हैं। पानी से दिल्ली वासियों का जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चुका है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से जो बाढ़ की भयावह तस्वीरें सामने निकलकर आ रही है वो डराने वाली हैं।

यमुना का बढ़ता जलस्तर दिल्ली को अपने आगोश में ले चुका है। बाढ़ का पानी लोगों के घरों-दुकानों में पहुंच चुका है। निचले इलाकों में जो बस्तियां है वो तो पूरी जलमग्न हो गई है। दिल्ली की सड़कें यमुना के पानी से लबालब हो गई हैं। सड़कें नदी और तालाब में तब्दील हो गई हैं। हालात बेहद ही बुरे हो चुके हैं। लोगों को जीनव संकटमय हो चुका है।

आज यानी की शुक्रवार की बात करें तो यमुना का पानी सड़कों पर आ जाने से दिल्ली में कई स्थानों पर यातायात बाधित रहने वाला है. जिसके लिए सड़कों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकैडिंग को अब भी लगा रखा गया है। यमुना के जलस्तर के बात करें तो आज भी 208.46 मीटर पर निशान दर्ज किया गया है। यमुना अभी भी खतरे से कम नहीं है अपना रौद्र रूप अभी भी बरकार रखा है जिससे लोगों को बाढ़ की त्रासदी की मार झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में करीब 20,000 से भी ज्यादा लोगों काे राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। वहीं स्थिति ऐसी भी बन गई है कि लोग अपने भारी तबाही के बावजूद भी अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। दिल्ली पुलिस और एनडीआरए की टीम को लोगों काे मनाना पड़ रहा है।

बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए फ्रांस दौरे पर गए पीएम मोदी ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को फाेन कर राजधानी के हालातों पर जानकारी मांगी। बाढ़ और जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी बात की। पीएम ने वीके सक्सेना को केंद्र सरकार से हर संभव सहायता के लिए दिल्ली के हित में कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button