ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजनीति

और मुंबई की बैठक में भी लालू यादव नेताओं को हंसाते रहे, मोदी पर तंज कसते रहे!

Mumbai Meeting: बहुत दिनों के बाद किसी राजद नेता लालू यादव को बोलने का मौक़ा मिला। वह भी पटना और दिल्ली से दूर मुंबई (Mumbai meeting) में। इंडिया गठबंधन में शामिल होते हुए उन्होंने हालांकि कई तरह की बातें की। कई बार मोदी सरकार पर हमले किये लेकिन इस बैठक की समाप्ति के अंतिम समय में कई नेताओं ने अपनी बात सब के सामने रखी। सबने मोदी सरकार पर हमला किया।

Lalu Yadav

Read: Political Latest News Update in Hindi | Breaking News | News Watch India

लालू यादव ने कहा कि आप सबको याद होगा कि झूठ बोलकर ये लोग सत्ता में आये थे। उस समय मेरा और देश के नेताओं का नाम इन लोगों ने प्रचारित किया था। कहा था कि हम लोगों का पैसा स्विस बैंक में जमा है। मोदी जी बोले थे कि स्विस बैंक का पिसा वे वापस लाएंगे और हर आदमी के खाते में 15 -15 लाख देंगे। सबका उन्होंने खाता खुलवाया। हमने भी खाता खुलवाया। लेकिन हमारे साथ धोखा हो गया। हमारा पति -पत्नी और बच्चो को मिलकर 11 लोग हो जाते हैं। तो 15 लाख के हिसाब से हमारा कितना पैसा होता हिसाब लगा लीजिए।

लालू यादव आगे बढ़े कहने लगे कि वैज्ञानिकों ने देश का नाम खूब ऊंचा किया है। हम वैज्ञानिकों से कहना चाहते हैं कि पीएम मोदी को जमीन पर नहीं रहना चाहिए। इन्हे भी ऊपर सूरज तक पहुंचाना चाहिए। इनका भी नाम हो जायेगा। राहुल गांधी घूमते रहते हैं। अमेरिका में। ये भी दिखेगा कि मोदी जी सचमुच देश का नाम करने के लिए चल पड़े हैं। हमारी शुभकामना है कि चले जाए।

लालू यादव पूरे रौ में बोले जा रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि ईडी, सीबीआई में होने सारे नेताओं को फंसाया। कोई ऐसा नेता नहीं जिसके पास ईडी और सीबीआई नहीं पहुंची हो। हमने संकल्प लिया है कि हम मोदी जी को हटाकर ही दम लेंगे। मैं मोदी जी से पहले से ही लड़ता आया हूँ। मैंने मोदी की गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया था। हम लोग किसी से डरने वाले नहीं हैं। अब सीटों का बंटवारा शुरू होगा अपना कुछ नुकसान करके भी इंडिया को जिताएंगे।

लालू जी के बाद नीतीश कुमार की बारी आई। उन्होंने कहा कि इस तीसरी बैठक (Mumbai meeting) में भी बहुत अच्छे ढंग से बातचीत हुई। हम जगज-जगह जाकर प्रचार करते रहेंगे। जो अब केंद्र में हैं वो अब हारेंगे। वो अब जायेंगे। नीतीश ने कहा ये काम काम करते हैं और छपता है ज्यादा। ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। बिना कुछ किये ही उनके काम की तारीफ की जा रही है। हमने आज ही तय कर लिया है कि अभी से तेजी से काम शुरू कर देंगे। कोई ठिकाना नहीं है ,चुनाव समय से पहले भी हो सकता है। इसलिए हमलोगों को अलर्ट रहना होगा।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारी एकता से विरोधियों में घबराहट है। इंडिया मजबूत होता जा रहा है। भयमुक्त भारत के लिए सबलोग इकट्ठे हो रहे हैं। चुनाव में तानाशाही और भ्रष्टाचार से हम लड़ेंगे। इंडिया गठबंधन (Mumbai meeting) की जीत होगी। उधर तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने कहा कि अब जल्द ही एक सीएमपी तैयार करने की जरूरत है। बीजेपी सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया है। ऐसे में सीएमपी के जरिये हम क्या करना चाहते हैं यह देश के लोगों के सामने होना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि ये लोग खुद को भगवान से भी बड़ा मानते हैं। और जब कोई भी जब खुद को भगवान् से बड़ा मानता है तो उसका पतन हो जाता है। अब इंडिया गठबंधन इस सरकार के पतन का कारण होने जा रहा है। यहाँ जितने लोग आये ऐन सब देश बचाने के लिए आये हैं। कोई पद के लिए नहीं आये हैं। केजरीवाल ने कहा कि यह पार्टियों का गठबंधन नहीं, यह देश के 140 करोड़ लोगों का गठबंधन है।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button