ट्रेंडिंगन्यूज़बॉलीवुड

priyanka chopra news: नाक की खराब सर्जरी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने पार्टियों में जाना कर दिया था बंद, मां ने किया खुलासा

Bollywood Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की मां मधु ने एक इंटरव्यू में बेटी की नाक की खराब सर्जरी पर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रियंका ने पार्टियों से दूरी बना ली थी और वह सिर्फ काम पर फोकस करतीं और घर पर ही रहती थीं।
प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) की मां मधु चोपड़ा (madhu chopra) ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बेटी और अभुनेत्री प्रियंका चोपड़ा की खराब नाक सर्जरी के बारे में खुलकर बात की। मधु चोपड़ा ने बताया कि नाक की सर्जरी खराब होने के बाद प्रियंका ने पार्टियों में जाना बंद कर दिया था। हालांकि वह इससे दुखी नहीं हुईं, बल्कि अपने काम पर फोकस करने लगीं। मधु ने बताया कि यही चीज उनकी बेटी की सफलता का राज है।

Priyanka Chopra ने 2003 में आई ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई से एक्टिंग डेब्यू किया था। लेकिन इससे पहले ही उन्होंने नाक की सर्जरी करवा ली थी। पर यह सर्जरी खराब हो गई थी, जिसके कारण प्रियंका को तब कई फिल्मों से निकाला जा चुका था। वह फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की कगार पर थीं, और इसका खुलासा ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने एक इंटरव्यू में किया था। पर प्रियंका ने हिम्मत नहीं हारी, और खुद को संभाले रखा।

पार्टियों से दूरी बनाकर घर पर ही रहतीं थी प्रियंका

‘bollywood hungama’ से बातचीत में Madhu Chopra से जब पूछा गया कि नाक की खराब सर्जरी के बाद जो मुश्किलें आईं, प्रियंका ने उनका कैसे सामना किया, तो मां बोलीं, ‘पुराने जमाने में एक खिलौना होता था, जिस पर आप हिट करो तो वह उछलकर ऊपर आता था। प्रियंका भी ऐसी है। कोई उसे दबा नहीं सकता। खराब सर्जरी के बाद वह और मजबूती के साथ उभरीं। वह गंभीरता से काम करने लगीं और उसी पर फोकस करतीं। उसी की बदौलत वह उससे उबर पाई। मैंने उसे इसके अलावा कुछ और करते हुए नहीं देखा।’
मधु चोपड़ा ने आगे बताया कि प्रियंका उस वक्त किसी पार्टी में नहीं गईं। वह सिर्फ काम करतीं, अपनी लाइनें याद करतीं और घर पर ही रहती थीं।

प्रियंका की सर्जरी पर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने भी किए खुलासे

वहीं डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘bollywood thikane’ को दिए इंटरव्यू में बताया था कि प्रियंका को वह अपनी फिल्म में साइन कर चुके थे, और साइनिंग अमाउंट भी दे दिया था। फिर ‘गदर’ रिलीज होने के बाद वह अमेरिका और यूरोप चले गए। लेकिन वापस आकर देखा तो प्रियंका ने नाक की सर्जरी करवा ली थी। अनिल शर्मा के मुताबिक, प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेस जूलिया रॉबर्ट्स की तरह दिखना चाहती थीं। अनिल शर्मा हैरान थे, क्योंकि उनके मुताबिक, प्रियंका बहुत सुंदर थीं।

सर्जरी पर यह बोली थीं प्रियंका

वहीं प्रियंका ने भी बताया था कि नाक की सर्जरी खराब होने के बाद उन्हें तीन फिल्मों से निकाल दिया गया था। तब एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गई थीं। इस सर्जरी के बारे में प्रियंका ने विस्तार से अपनी किताब में भी बताया है।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button