ट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबर

आतंकी संगठन SFJ की करतूत, G-20 की तैयारियों के बीच दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे

Delhi G20 Summit: G-20 की तैयारियों के बीच दिल्ली के 8 मेट्रों स्टेशनों को निशाना बनाते हुए खालिस्तान समर्थकों ने मेट्रो स्टेशनों की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिख दिए हैं।

Delhi G20 Summit

एक ओर जहां दिल्ली में जोर-शोर से G-20 की तैयारियां चल रही है तो वहीं दूसरी ओर खालिस्तानी संगठन SFJ यानी कि सिख फॉर जस्टिस की एक और देशविरोधी गतिविधि सामने आई है। दरअसल SFJ से जुड़े लोगों ने दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिख दिए हैं। दिल्ली में हुई इस घटना के बाद सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है इस वीडियो द्वारा उसने अपना प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की है।

दिल्ली के इन स्टेशनों पर लिखे गए देश विरोधी नारे

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो स्टेशनों कि दीवारों पर SFJ ने खालिस्तान जिंदाबाद, पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है और दिल्ली भारत का हिस्सा नहीं है जैसे नारे लिखे है। जिन मेट्रो स्टेशन्स पर ये नारे लिखे गए है वे हैं- शिवाजी पार्क (Shivaji Park), मादीपुर, पश्चिम विहार, उद्योग नगर, गवर्नमेंट सर्वोदय बाल विद्यालय नांगलोई, पंजाबी बाग, महाराजा सूरजमल स्टेडियम, और नांगलोई (Nangloi) मेट्रो स्टेशन।

Anti-national slogans written on these stations of Delhi

Read: Delhi Latest News in Hindi | Hindi Samachar | News Watch India

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दिल्ली के इन सभी मेट्रो स्टेशन्स से इन लिखे नारों को मिटा दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में केस दर्ज किया जाएगा। DCP मेट्रो के अनुसार इस मामले में अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल (Delhi Police Special Cell) भी एक्टिव हो गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में हुई इस घटना के बाद सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कई मेट्रो स्टेशन (metro stations) की दीवारों पर नारे लिखे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो द्वारा उसने अपना प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश की है।

सिख फॉर जस्टिस संगठन क्या है?

अमेरिका में साल 2007 में सिख फॉर जस्टिस (SFJ) संगठन की शुरुआत हुई थी। इस गठबंधन का एक बेस कनाडा में भी है। ब्रिटेन समेत कुछ अन्य जगहों पर भी इस संगठन के लोगों की मौजूदगी है। अमेरिका में वकील गुरपतवंत सिंह पन्नू SFJ का प्रमुख चेहरा है जो लगातार भारत विरोधी गतिविधियों के चलते सुर्खियों में रहता है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से साल 2019 में सिख फॉर जस्टिस पर बैन लगाया गया और इस संगठन पर भारत में देशविरोधी कैंपेन चलाने का आरोप लगाया गया। UAPA एक्ट के तहत इस संगठन पर बैन लगा था।

आखिर कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

पंजाब के खानकोट में रहने वाले गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की है। लॉ की पढ़ाई करने के बाद गुरपतवंत सिंह पन्नू विदेश चला गया था। उसके बाद से ही वो कनाडा (Canada) और अमेरिका (America) में रह रहा है। वहां से ही वो खालिस्तानी आंदोलन चला रहा है। इस खालिस्तानी आंदोलन को चलाने में उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की मदद मिलती है।

who is Gurpatwant Singh Pannu?

Delhi G20 Summit: दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित

आपको बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने G20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इन तारीखों पर MCD कार्यालयों सहित सभी स्कूल, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही सभी प्राइवेट ऑफिस और संस्थान भी बंद रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के नई दिल्ली जिले में दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button