ट्रेंडिंगन्यूज़मनोरंजन

Ayaz Khan: ये एक्टर बिपाशा बसु के साथ ही चाहते हैं अपनी पत्नी की भी डिलीवरी, शेयर की अपनी फीलिंग्स

बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द पापा बनने वाले हैं। वहीं, उनके दोस्त अयाज खान (Ayaz Khan) भी डैडी बनने के लिए एकदम तैयार हैं। जहां करण सिंह ग्रोवर की पत्नी नवंबर में, तो वहीं अयाज खान की पत्नी जन्नत दिसंबर में बेबी को जन्म देंगी।

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द पापा बनने वाले हैं। वहीं, उनके दोस्त अयाज खान (Ayaz Khan) भी डैडी बनने के लिए एकदम तैयार हैं। जहां करण सिंह ग्रोवर की पत्नी नवंबर में, तो वहीं अयाज खान की पत्नी जन्नत दिसंबर में बेबी को जन्म देंगी। हाल ही में, अयाज खान ने अपनी पत्नी और बिपाशा बसु की डिलीवरी पर खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं।

अपनी पत्नी और बिपाशा बसु के प्रेगनेंसी पर कही ये बात

दरअसल, ‘ईटाइम्स’ से एक खास बातचीत में अयाज खान ने बताया कि उन्होंने हमेशा करण सिंह ग्रोवर से बच्चे की प्लानिंग साथ में करने की बात की थी। हालांकि, वह मजाक में ऐसा कहते थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि जो बातें हंसी-मजाक में कहीं वह सच हो जाएंगी।

आगे अयाज ने अपने फादरहुड पर बात करते हुए कहा, ”जैसा कि सभी जानते हैं, हम चारों बेहद करीब हैं और मुझे लगता है कि एक ही समय में बच्चे होने से जीवन आसान हो जाएगा। हम एक ही दौर से गुजरेंगे। फिर चाहे परिवार की छुट्टियां हो या फिर बच्चों का स्कूल। हम एक-दूसरे को फादरहुड के बारे में सलाह देते रहते हैं।”

यह भी पढ़ें: सबा की हल्दी में भावुक हुई भाभी Dipika Kakar, ननंद को लगाई शगुन की हल्दी, शादी में लगेगा देसी तड़का

अयाज ने आगे बताया कि करण और वह डैडी की ड्यूटी समेत कई चीजों पर चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा, ”हम दोनों ही फादरहुड, बच्चों और हमारे पास मौजूद इनपुट्स के बारे में बात करते हैं। हमें अपनी पत्नियों की देखभाल कैसे करनी चाहिए और हमें हर फेज का सामना कैसे करना है।”

बता दें कि 22 अक्टूबर 2022 को अयाज खान ने अपनी पत्नी जन्नत खान के लिए गोद भराई फंक्शन का आयोजन किया था, जिसमें उनके करीबी दोस्त, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी शामिल हुए थे। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फंक्शन की कुछ प्यारी झलकियां शेयर की थीं। तस्वीरों में जहां बिपाशा ब्लू कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं जन्नत पिंक कलर की ड्रेस में नजर आ रही थीं। 

NEWS WATCH INDIA
Ashok Kumar

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button