ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे टनकपुर, रोजगार मेले का किया उद्घाटन

टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद चंपावत के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार को मुख्यमंत्री टनकपुर पहुंचे। यहां उन्होने रोजगार मेले का उद्घाटन किया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इससे पहले वे कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचे थे। वहां उन्होने समिति के धान क्रय केन्द्र पर गये।

वहां हो रही पर फसल खरीद की तौल को चैक किया। साथ ही खरीदी जा रही धान की फसल की जांच करायी। धान की जांच में बारिश के कारण17 से 20 फीसदी की नमी पायी गयी।

धामी ने मंडी समिति के अधिकारियों को धान का एक-एक दाना खरीदने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धान की फसल बेचने आने वाले किसानों की उपज का सही से तौला जाए।

यह भी पढेंः अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने कहा- पाकिस्तान दुनिया का सबसे खतरनाक देश

इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद दौरे के पहले दिन शुक्रवार शाम को राधा स्वामी सत्संग के मैदान में हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे। दो दिवसीय जनपद प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जनपद के नागरिकों को बीच रहे। उन्होने चंपावत निवासियों की समस्याओं को जमीनी धरातल पर खुद देखा।

धामी उत्तराखंड के सभी जनपदों का दौरा करने में लगे हैं। इन दौरों से वह जनता से सीधे संवाद कर करे हैं। एक दूसरी तरफ आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भी लोगों की नब्ज़ टोटले में भी मदद मिल रही है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button