Live UpdateSliderक्राइमट्रेंडिंगदिल्लीन्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

Delhi Latest Crime News: दिल्ली में सुरक्षित नहीं लड़कियां! “क्या कर रही सरकार, इंसानियत तार-तार”

Two brutal incidents came in two days from delhi, which questions girls safety?

Delhi Latest Crime News: दिल्ली के मुखर्जी नगर से इंसानियत को सरमसर कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहा एक तरफ 2024 के लोकसभा चुनावों को अब ज्यादा समय नही रह गया है, और सभी चुनावी दल महिलाऔं और लड़कियों की सुरक्षा को चुनाव का मुद्दा वनाने में लगे है। ऐसे में दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना की उजागर हुइ है। दरअसल सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक घटना का CCTV Footage बडी तोजी वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सब बस यही सवाल कर रहें हैं कि, क्हा गई वो महिला सुरक्षा जिसका सरकार दावा कर रही है। वायरल CCTV Footage में ये साफ देखा जा रहा है कि युवक एक लड़की पर चाकु से लगातार हमला कर रहा है।

हालांकि कुछ स्थानिय लोग लड़की की मदद करने के लिए सामने आए, जिससे लडके को ज्यादा देर तक वार करने का समय नही मिला। और लड़का बहां से घबरा कर भाग गया। इस हमले में लड़की को ज्यदा चोट तो नही आई पर हादसा होने के तुरंत बाद लड़की को करिबी हस्पताल में भरती कराया गया, जहा इलाज होने के बाद डाक्टर ने बताया की लडकी को ज्यादा चोट नही आई है, और वह गंभीर हालत में भी नही है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस ने मुजरिम को अपनी गिरफ्त में कर लिया है, और उससे पुछताछ जारी है। यह दिल को तार-तार कर देने वाली छटना शुक्रवार 22 मार्च की बताई जा रही है।

हमलावर ने चाकू से युवती बोल दिया हमला

अब तक मिल रही जानकारी के अनुसार जिस युवक को वीडियो (CCTV Footage) मे देखा जा रहा है। उसका नाम अमन बताया गया है। बहा रहने वाले लोगो का कहना है कि, उन्होने अमन को बहुत बार मुखर्जी नगर मे आस-पास के इलाके में भटकते हुए देखा है। मुखर्जी नगर के इलाके के आस पास रहने वाले छात्रों ने बताया कि, उसकी हरकते देखकर लोग अक्सर उसको पागल कहकर चिढाया करते थे और उसका मजाक भी उड़ाते थे।

जब लडकी पर हमला हुआ तब वह लाइव्रेरी में पढ़ने के लिए जा रही थी। लोगों ने बताया कि लड़की अक्सर उस इलाके मे लाइब्रेरी मे पढ़ाई करने के लिए आया करती थी। पुछताछ के दौरान हमलावर ने बताया की लड़की ने भी उसका पागल बोलकर मजाक उड़ाया था। और इसी बात से गुस्साए आरोपी ने सब्जी की रेहड़ी से चाकू उठा कर लड़की पर हमला करने लगा।

पुलिस कर रही है जांच

अभी तक पुलिस ने की गई छानबिन में ये सामने आया है कि, आरोपी से युवती के बातचीत नही करने पर उसने ये कदम उठाया। स्थानिय लोग लड़की की मदद करने के लिए सामने आए, जिससे लडके को ज्यादा देर तक वार करने का समय नही मिला। लोगों ने लड़के को पकडने की कोशिश भी की, लेकिन वो भाग खड़ा हुआ। पुलिस आरोपी से अभी भी पूछताछ कर हमले का असली कारण जानने का प्रयास कर रही है।

दिल्ली से सामने आई एक और खोफनाक घटना

दिल्ली में रेप का एक मामला सामने आया है….जहां पर 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई, ये घटना पांडव नगर इलाके की है, जानकारी के मुताबिक पांडव नगर इलाके में 4 साल की बच्ची के साथ रेप किया गया है। सोचिए क्या बीत रही होगी उस मासूम पर….महज 4 साल की उम्र और हव से भेड़िए ने जरा भी मासूम पर दया ना खाई। बता दें कि बच्ची से रेप का आरोप एक दूसरे समुदाय के युवक पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली ईस्टर्न रेंज के एडिशनल सीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि बच्ची अभी पूरी तरीके से सुरक्षित है।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button