न्यूज़बड़ी खबरराज्य-शहर

संघ नेताओं की मौजूदगी में दिल्ली यूनिवर्सिटी आज से पंचांग जारी करने का काम भी करेगी !

Delhi University: देश की नामी दिल्ली यूनिवर्सिटी आज से पंचांग जारी करने जा रही है। इस जानकारी से कई लोगों को परेशानी हो सकती है लेकिन सच यही है कि संघ के नेता रामलला की उपस्थिति में आज से डीयू पंचांग जारी करने का काम भी करेगी। इसकी भव्य तैयारी भी की गई है। इस कार्क्रम में डीयू के वाईस चांसलर योगेंद्र सिंह भी रहेंगे और नामी उद्योगपति अरविन्द कुमार गुप्ता भी रहेंगे। मुख्य अतिथि के तौर पर संघ नेता रामलाल उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम आज डीयू के कन्वेंशन हॉल में तीन बजे होना है। बता दें कि डीयू अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष भी मना रहा है।(University of Delhi)

डीयू की वैल्यू एडिशन कोर्सेस कमिटी के अध्यक्ष निरंजन कुमार (Neeraj Kumar) ने इस बारे में कई जानकारियां साझा की है। उन्होंने कहा है कि पंचांग से प्राचीन ज्ञान की जानकारी सबको मिलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों के कैलेंडर के मुकाबले पंचांग ज्यादा सटीक होते हैं। पंचांग में ग्रहों की चाल की जानकारियां दी जाती है और भारत इसमें माहिर है। उन्होंने यह भी कहा कि पंचांग जारी करना छात्रों को भारतीय ज्ञान परम्परा के समृद्ध भंडार को आगे बढ़ने की कोशिश है और इससे छात्रों को बहुत ही लाभ होगा(Student)

Read: Latest Delhi News (दिल्ली समाचार)! News Watch India

निरंजन कुमार ने कहा है कि भारत की यह प्राचीन ज्ञान परंपरा हमारे घरों और युवा पीढ़ी से गायब होती जा रही है। इन्ही बातों को ध्यान में रखकर यूनिवर्सिटी पंचांग जारी करने का निर्णय लिया है। जो लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे उन्हें यह पंचांग मुफ्त में दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में पंचांग को लेकर खास लेक्चर (lecture)भी दिया जाएगा।

Akhilesh Akhil

Political Editor

Show More

Akhilesh Akhil

Political Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button