दिल्लीन्यूज़

दिल्ली में फिर आएगी बाढ़ की तबाही, हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी

Delhi Weather: राजाधानी दिल्ली में कुदरत का कहर शांत ही हुआ था कि फिर से आफात के आसार दिखने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर फिर से उफान पर पहुंचने लगा है। जिसके चलते राजधानी (Delhi Weather) में एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है। जिससे एक बार दिल्ली में यमुना के बढ़ते पानी से दिल्ली में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 2.9 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। हथिनीकुंड से छोड़े गए पानी की वजह से ही दिल्ली एक बार फिर बाढ़ के कहर से गुजर सकती है।

Delhi Weather

Read: Latest News in Hindi | Delhi News in Hindi | News Watch India

अभी कुछ जगहों के हालात वैसे ही बने हुए है। यमुना का पानी सड़कों पर आ जाने से दिल्ली में कई स्थानों पर यातायात बाधित रहने वाला है. जिसके लिए सड़कों पर सुरक्षा के लिहाज से बैरिकैडिंग को अभी भी लगा रखा गया है। यमुना के जलस्तर की बात करें तो आज भी 208.46 मीटर पर निशान दर्ज किया गया है। यमुना अभी भी खतरे से कम नहीं है अपना रौद्र रूप अभी भी बरकारार रखा हुआ है जिससे लोगों को बाढ़ की त्रासदी की मार झेलनी पड़ रही है। दिल्ली में करीब 20,000 से भी ज्यादा लोगों के राहत शिविरों में पहुंचाया गया था। वहीं स्थिति ऐसी भी बन गई है कि लोग भारी तबाही के बावजूद भी अपने घरों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे।

हर तरफ पानी ही पानी की लहर है दिल्ली यमुना (Delhi Weather) के वेग में समाने को है। लोगों के घरों तक पानी में समा गए दुकानों में पानी भर गया। दिल्ली के निचले इलाकों में छोट-छोटी बस्तियां भी उजड़ गई। इतना ही नहीं अगर दिल्ली के पॉश इलाकों की बात करें तो बड़ी-बड़ी इमारतों को भी यमुना का पानी चीरते हुए उनको अपने आगोश में ले चुकी थी। साथ ही साथ अब दिल्ली में भारी बारिश की भी आंशका जताई गई है।

एक तरफ कुदरत का कहर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कृत्रिम संसाधनों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। रेगुलेटर क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह आईटीओ, रिंग रोड पर बाढ़ का पानी घुस गया जिसकी वजह से बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है भारी तबाही का तांडव देखने को मिला। बाढ़ का पानी बहते-बहते मथुरा पहुंच गया। मथुरा में भी जल स्तर उच्चतम के करीब जा पहुंचा। पानी का एक तेज बहाव की वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो चुका था।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button