उत्तर प्रदेशक्राइमन्यूज़

देवरिया: खूनी संघर्ष! जमीन को लेकर 6 लोगों की दिनदहाड़े मौत…सनसनीखेज वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

Deoria: देवरिया में जमीन को लेकर 6 लोगों की हत्या की खबर आई है। विवाद में पूर्व पंचायत सदस्य समेत 6 लोगों को मौत हुई है। इसमें से 5 को गोली मारी गई है। रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्ष भिड़े। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मामला बिगड़ा और घटना ने विकराल रूप ले लिया है।

Deoria news

Read: Crime News in Hindiआज की ताज़ा खबर | हिंदी समाचार | News Watch India

उत्तर प्रदेश के जब देवरिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का दहलाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या की खबर आ रही है। धारदार हथियार से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का केस बताया जा रहा है। सनसनीखेज वारदात से देवरिया दहल उठा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के दौरान तीन लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले में 2 अक्टूबर यानि सोमवार की सुबह बड़ी घटी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह के वक्त में घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने आए और हमलावरों का नेतृत्व कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी मारे जाने की सूचना है। इसके साथ ही, इस वारदात के दौरान गोली मारने की भी सूचना आई है।

जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार की सुबह घर के बाहर इस घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात गांव के लोग कर रहे हैं। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं। नारेबाजी हो रही है।

Read: ललितपुर में जमीनी विवाद के चलते युवक की लाठी डंडों से पीट-पीट कर की निर्मम हत्या

मरने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई है। SP संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी मिलते ही गांव में PAC की तैनाती की बात कही है। सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है। शांति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

2 पक्षों में चल रही थी जमीन की लड़ाई

लेड़हां टोला गांव में 2 पक्षों के बीच जमीन की लड़ाई चल रही थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से झगड़ा चल रहा था। जमीन विवाद की रंजिश में दोनों पक्ष लगातार आमने- सामने आ रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमचंद यादव ने दर्जनों लोगों के साथ सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। वे लाठी-डंडों और बंदूक से लैस थे। घर के बाहर बैठे सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। दूसरी तरफ से भी जवाबी हमला हुआ। इसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के भी मारे जाने की सूचना है।

DM और SP पहुंचे गांव

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले में जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। DM और SP घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है। लोग बेकाबू हो रहे हैं। उन्हें शांत करने और हालात संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर रवाना हुए। DM अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button