उत्तराखंडट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

देवभूमि उत्तराखंडः विराट कोहली व अनुष्का शर्मा पहुंचे नैनीताल, बाबा नीव करौरी महाराज की लिया आर्शीवाद

अनुष्का शर्मा ने एशिया कप के दौरान अपने इंस्टाग्राम पर नीव करौरी महाराज का फोटो पोस्ट किया था। तब अनुष्का ने अंग्रेजी में एक कहावत लिखी थी। उसका हिन्दी में अर्थ था कि किसी को बदलने की जरुरत नहीं है, केवल आप उसे प्यार कीजिए। तब पता चला था कि वह भी नीव करौरी महाराज की भक्त हैं।

देहरादून। बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे दमदार खिलाड़ी विराट कोहली देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे। विराट यहां अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा व बेटी के साथ पहुंचे। विराट कोहली ने नैनीताल जिले में भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कैंची धाम पहुंचे। जहां विराट कोहली व अनुष्का ने अपने धार्मिक गुरु बाबा नीव करौरी महाराज जी से आर्शीवाद लिया।

बता दें कि नैनीताल जनपद स्थित कैंची धाम देश विदेश में आस्था व श्रद्धा का बड़ा केन्द्र है। बाबा नीव करौरी महाराज के अनुयायियों में एप्पल के संस्थापक स्टीव जाब्स, फेसबुक संस्थापक मार्क जुकरवर्ग भी हैं। अंग्रेजी लेखक रिचर्ड अल्वर्ट बाबा नीव करौरी महाराज पर मिरेकल ऑफ लव नाम से पुस्तक लिख चुके हैं।

नैनीताल पहुंचे विराट कोहली व अनुष्का शर्मा

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का मायका देहरादून का है। अनुष्का शर्मा के उत्तराखंड से गहरा लगाव है। वह भी बाबा नीव करौरी महाराज परम भक्त में शामिल है। माना जा रहा है कि तीन साल बाद फॉर्म में लौटने पर विराट कोहली बाबा का धन्यवाद देने व आर्शीवाद लेने आये हैं।

ये भी पढेंः ज्ञानवापी मामलाः वाराणसी जिला कोर्ट ने मामले को पोषणीय माना, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज

अनुष्का शर्मा ने एशिया कप के दौरान अपने इंस्टाग्राम पर नीव करौरी महाराज का फोटो पोस्ट किया था। तब अनुष्का ने अंग्रेजी में एक कहावत लिखी थी। उसका हिन्दी में अर्थ था कि किसी को बदलने की जरुरत नहीं है, केवल आप उसे प्यार कीजिए। तब पता चला था कि वह भी नीव करौरी महाराज की भक्त हैं।

नैतीताल स्थित कैंची धाम, जहां पर विराट व अनुष्का ने बाबा नीव करौरी महाराज से आर्शीवाद लिया

कोहली व अनुष्का नैनीताल के घोड़ाखाल के हैलीपैड पर हैलीकाप्टर से पहुंचे थे। वहां से वे कार से कैंची धाम के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बनाये रखी। उन्होने केवल अपने खास मित्रों से ही मुलाकात की।   

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button