Live UpdateSliderचुनावट्रेंडिंगराजनीति

LokSabha Election 2024 Updates: लोकसभा चुनाव में अपना दमखम दिखाने को कांग्रेस है तैयार

LokSabha Election 2024 Updates: 2024 के लोकसभा (LokSabha Election 2024) आम चुनावों को अब ज्यादा समय नही रह गया। आचार संहिता (Election Code of conduct) लागु हो चुकी है। तो वही देश में लोकसभा चुनावों को लेकर सभी पार्टीयों की तैयारियां जोरो पर चल रही है। ऐसे में जहा एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) अब की बार 400 पार का नारा लगा रही है। तो वही भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस (Congress) भी पुरा जोर लगा रही है।

मिशन 2024 (Mission 2024) को लेकर कांग्रेस (Congress) अब पुरी तैयारी के साथ मेदान में उतर चुकी है। अपनी जीत के दावे को और भी मजबूत और सुनिश्चित करने के लिए पार्टीने जमीनी स्तर पर काम करने शुरू कर दिए है।लगातार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हर एक विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों को नई ऊर्जा देने के लिए हर छोटे से छोटा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। पार्ती के सभी बड़े – छोटे नेता, प्रवक्ता और कार्यक्रता अपनी तरफ से परचार प्रसार में पुरा सहयोग कर रहे है।

चुनावी सरगरमीयां अब तेज हो चुकी है। पार्टी दफतरों से निकल कर अब नेता जनता की तरफ रुख करने लगे है। सभी प्रत्याशी, विधायक और सांसद अपने – अपने क्षेत्र में जायजा लेने, लोगो से उनकी दिक्कतें पुछने और उन्हें दिलासा देने के लिए जाने लगें है। रैलियों पे रैलियां हो रही है। जनसभाएं आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज नैनीताल की उधम सिंह नगर लोक सभा सीट के कांग्रेस से प्रत्याशी प्रकाश जोशी माता उधम सिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने पहुचें। जहां प्रकाश जोशी का विधानसभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी और कर्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का जोरदार स्वागत किया।

लोकसभा चुनाव (LokSabha Election) में जीत का परचम लहराने हेतु सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश, उत्साह और उमंग का संचार किया। वहीं काशीपुर में स्थित कांग्रेस (Congress) कार्यालय नव चेतना भवन में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य हल्द्वानी विधायक, सुमित हृदेश, कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के साथ-साथ और भी कांग्रेस (Congress) के बड़े चेहरे उपस्थित रहे। कांग्रेसियों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार की जन विरोधी नीतियों और कार्यशैली पर जमकर प्रहार किया तथा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार (BJP Government) में बढ़ रही बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार तथा लाचार कानून व्यवस्था से आम जनता काफी परेशान और त्रस्त हैं।

साथ ही वे यह भी कहते नजर आए की अगर भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिलाओं पर अत्याचार तथा लाचार कानून व्यवस्था से निजात पाना चाहते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की जगह इस बार कांग्रेस को मौका देके देखना होगा। वहीं उन्होंने नैनीताल की उधम सिंह नगर लोक सभा सीट के कांग्रेस से प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से जिताने हेतु आम जनता से अपील भी की है। तो वही हरिद्वार के बहादराबाद में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वीरेंद्र रावत के साथ सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित उनके पिता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद रहे।

Anushka Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button