ट्रेंडिंग

सावन मे सपने में दिखते हैं भगवान शिव, तो जानिए क्या होने वाला है ?

what is the meaning of dreaming about lord shiva : सावन का पवित्र महीना चल रहा है। हर तरफ शिव के नाम की गूंज हो रही है। भक्तों में भगवान शिव के प्रति अपार भक्ति है। सावन के महीने में शिव की भक्ति की एक विशेष ही अलख दिखाई देती है। भगवान शिव की तो पूरी दुनिया ही पुजारी है। लेकिन इसी बीच आज हम आपको एक खास बात बताने जा रहे हैं। सावन का महीना चल रहा यदि आप इन दिनों सपने में भगवान शिव को देखतें है और उनके दर्शन होते हैं तो आपके जीवन में इसका कैसा और क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने से क्या प्राप्ति होती है

स्वपनशास्त्र: शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को सपने में देखना उनके अलग-अलग परिणाम होतें है। सपनों में भगवान शिव के दर्शन करना बेहद ही शुंभ संकेत होता है कोई शुभ समाचार लेकर आता है लेकिन कई बार अशुभ भी होता है।

शिवलिंग का देखना
यदि आपने इन दिनों भगवान शिव को शिवलिंग के रूप में देखा तो ये बेहद ही शुभकारी होता है इससे आप कितने भी बड़ी दुख की स्थिति से गुजर रहे होते हैं तो दुखों की समाप्ति हो जाती है और भगवान शिव का आशीर्वाद हमेशा जातक पर बना रहता है।

सपने में सफेद शिवलिंग देखना
यदि आपको सपने में सफेद शिवलिंग के दर्शन होते हैं। तो ये बेहद ही शुभ संकेत है इससे घर परिवार में होने वाली गंभीर बीमारियों से जल्द ही छुटकारा मिलता है।

शिव-पार्वती की पूजा
अगर आपने सपने में शिव-पार्वती को जोड़े के रूप में देखा है तो यह धन लाभ का संकेत है। धन की प्राप्ति होगी।

शिव मंदिर के दर्शन
आपने किसी शिव मंदिर को सपने में देखा है तो यह भी मंगलकारी है इससे लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से आप निजात पाने वाले हो सकते हैं।

शिव नृत्य
यदि आप सावन के महीने में भगवान शिव को नृत्य करते हुए देखते हैं तो यह भी धन की प्राप्ति करने वाला है साथ ही साथ आर्थिक तंगी से भी बाहर निकल सकते है।

शिव लिंग की पूजा
इन दिनों आपने सपने में शिवलिंग की पूजा करते हुए देखा है तो ये आपका सौभाग्य है। एक साथ कई खुशियों को सौगात देने वाला सपना है। इससे घर की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।

Priyanshi Srivastava

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button