ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

किशोरी से दुराचारः चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर जिंदा जलाने का प्रयास

मैनपुरी। कुरावली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने रिश्तों को कलंकित करते हुए अपनी चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। किशोरी तीन माह पूर्व ताऊ के बेटे की हवस की शिकार बनी थी। अब उसके गर्भवती होने पर युवक की करतूत का पता चला।

पीड़िता की मां ने पुलिस में इस मामले की शिकायत की। इस पर दुष्कर्म करने वाले युवक ने पैट्रोल छिड़कर पीड़िता को जिंदा जलाकर हत्या करने की कोशिश की। दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पीड़िता की मां ने 8 अक्टूबर को थाना कुरावली पुलिस में तहरीर दी थी।  इस तहरीर में उसने बेटी के साथ 3 महीने पहले जेठ के लड़की अभिषेक पुत्र साहब सिंह पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। दुष्कर्म के परिणामस्वरुप किशोरी गर्भवती हो गई। परिजनों ने 6 अक्टूबर को उसकी बेटी पर पेट्रोल से जिंदा जलाने का प्रयास किया।

यह भी पढेंः तिरंगे का अपमानः ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हुआ तिरंगे पर रखे पांव, मामला दर्ज 

बता दें कि एक सप्ताह पहले पीड़िता के पेट में दर्द होने पर चिकित्सक के पास ले गये थे। चिकित्सा परीक्षण में उसके प्रेग्नेंट होने का पता चला। परिजनों ने इस संबंध में पूछा तो उसने तहेरे भाई अभिषेक द्वारा दुष्कर्म करने की बात बतायी।  

तब देवरानी और जेठानी ने बदनामी के डर से सुलहनामा कर लिया। तब पीड़िता के गर्भपात कराने की बात कही गई। जेठानी ने पीड़िता की शादी का खर्चा उठाने की बात कही। पीड़िता की मां का कहना है कि निकाह करके जेठानी उसकी बेटी को अपने घर ले गई। जहां उन्होने उसे जलाकर मारने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button