ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

AIIMS बिलासपुर का उद्घाटनः मोदी बोले-हिमाचल प्रदेश का विकास वोट की ताकत से ही संभव हुआ

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को रामनवमीं के अवसर पर AIIMS बिलासपुर का उद्घाटन किया। उन्होने इसे हिमाचलवासियों के लिए शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा विकास बताया। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का विकास वोट की ताकत से ही संभव हो पाया है।

प्रधानमंत्री ने लुहणु मैदान में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पुराना सरकारों ने विकास कार्यों को रोका। इस कारण देश में विकास का असंतुलन हो गया। विकास  की योजनाएं बड़े शहरों तक ही सिमट कर रह गयीं। पहाड़ी क्षेत्र विकास के मामले में अंतिम छोर पर रहा। लेकिन अब आठ सालों से हिमालय में तेजी से विकास हो रहा है।

प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी संबोधित किया

उन्होने कहा कि पहली सरकारें योजनाओं को लटकातीं-भटकातीं थीं। लेकिन भाजपा सरकार के बाद वह दौर समाप्त हो गया। हम जिसका शिलान्यास करते हैं, उसका लोकार्पण भी करते हैं।

मोदी ने हिमाचल प्रदेश को वीरों की धरती के रुप में जाना जाता है। अब हिमाचल प्रदेश बिलासपुर के AIIMS के कारण जीवन रक्षा की भूमिका निभाने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि नालागढ में मेडिकल डिवाइस पार्क बनने जा रहा है। यहां पर इलाज के लिए आने वाले लोग हिमाचल प्रदेश के सौंदर्य के दर्शन भी कर सकेंगे।  

यह भी पढेंः गैस सिलेंडर फटाः लोनी में गैस सिलेंडर में विस्फोट से दो मंजिला भरभराकर मकान गिरा, तीन की मौत

इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी अपने विचार रखे।

बता दें कि AIIMS बिलासपुर हिमाचल प्रदेश में खुलने वाला पहला AIIMS है। इसके निर्माण में 1690 करोड़ खर्च हुए। इस AIIMS में मरीजों के लिए कुल 740 बिस्तर हैं। इसमें 18 सर्जरी के लिए आधुनिक रुम हैं, जबकि 30 आयुष के कक्ष हैं। यह करीब 240 एकड़ क्षेत्र में फैला है।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button