ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबर

मुलायम सिंह के खिलाफ संभल से चुनाव लड़ चुके हैं नये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह

लखनऊ/नई दिल्ली। भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री भूपेन्द्र चौधरी बने यूपी के नये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। यूपी के मुरादाबाद के रहने वाले भूपेन्द्र चौधरी विधान सभा परिषद के सदस्य हैं और वे वर्तमान में योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री भी हैं।  

यूपी के नये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को आरएसएस का नजदीकी माना जाता है। वे लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं और जाट बिरादरी के ताल्लुक रखने से इनका जाट समुदाय में गहरी पैठ है। भूपेन्द्र सिंह के राजनीतिक वजूद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 1999 में जब सपा मुखिया मुलायम सिंह  यादव तत्कालीन मुरादाबाद जनपद की संभल विधान सभा सीट से चुनाव लड़े थे, तो भाजपा ने मुलायम सिंह के सामने भूपेन्द्र चौधरी को ही उम्मीदवार बनाया था। यह अलग बात है कि वह मुलायम सिंह ने उन्हें हरा दिया था।

यह भी पढेंः JNU VC की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, लोनी विधायक ने पुलिस में दी तहरीर,कहा- रासुका के तहत हो कार्रवाई

भूपेन्द्र मुरादाबाद जनपद के महेंदी सिकंदरपुर के रहने वाले हैं और उन्होने मुरादाबाद से ही शिक्षा प्राप्त की। उन्होने 1991 में राजनीति में प्रवेश किया था। भूपेन्द्र सिंह की छवि सुलझे हुए व्यवहारिक नेता के रुप में है। माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18-20 ऐसी विधान सभा सीटें हैं, जिन पर जाट मतदाता निर्णायक भूमिका में होते हैं। अधिकांश जाट मतदाताओं को राष्ट्रीय लोकदल का समर्थक माना जाता है, लेकिन अब उनका रालोद से मोह भंग करने और भाजपा से जुड़ने में भूपेन्द्र चौधरी कितने उपयोगी होते हैं, यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।

news watch india
Team News Watch India

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button