खेलन्यूज़

IND vs AUS: रिंकू सिंह के साथ हुआ धोखा! मैदान के बाहर मारा शॉट फिर भी नहीं मिला छक्का, जानें क्रिकेट के चौंकाने वाले नियम

Rinku Singh: पहली बार नेशनल टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन के अर्धशतकों के बूते भारत ने 23 नवंबर यानि गुरुवार रात जोश इंग्लिश करियर के पहले अंतरराष्ट्रीय शतक पर पानी फेरते हुए रोमांचक पहले टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराकर 5 मैच की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई।

Also Read: Latest Hindi News Cricket News Sports News IND vs AUS First T20 News । Sports New Today in Hindi

विश्व कप ( world cup) खत्म होने के 4 दिन बाद ही शुरू हुई 5 मैच की T-20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया (india- australia) को हरा दिया। दोनों ही टीमें अपने स्टार प्लेयर्स के बिना मैदान पर उतरी थी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने 208 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार की 42 गेंद में 4 छक्कों और 9 चौकों से 80 रन की पारी और किशन (39 गेंद में 58 रन, 5 छक्के, 2 चौके) के साथ तीसरे विकेट की उनकी 112 रन की साझेदारी से 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की। रिंकू सिंह 14 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे। यह लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज (west indies) के 208 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

Read Here : Latest Hindi News Sports News | Sports News Samachar Today in Hindi

छक्का नहीं नो बॉल से जीता भारत

भारत को आखिरी 3 ओवर में 20 रन की जरूरत थी। सूर्यकुमार इसके बाद बेहरेनडॉर्फ की गेंद को हवा में लहरा बैठे और आरोन हार्डी ने मिड ऑन की ओर से पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लपका। इस ओवर में महज 6 रन बने। एलिस के अगले ओवर में 7 रन बने। भारत को आखिरी ओवर में जीत के लिए सात रन चाहिए थे। रिंकू सिंह ने पहली गेंद पर शॉन एबट को चौका मारा, लेकिन तीसरी, चौथी और 5वीं गेंद पर भारत ने 2 रन आउट समेत कुल 3 विकेट गंवा दिए। आखिरी गेंद पर 1 रन चाहिए था। रिंकू ने छक्का मारा, मगर नोबॉल होने के कारण पहले ही भारत की जीत सुनिश्चित हो गई।

Read: Uttar Pradesh News Today | उत्तर प्रदेश न्यूज़ – News Watch India

रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिला छक्का

दरअसल, रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने जिस आखिरी गेंद पर छक्का मारा वो नो बॉल थी, ऐसे में भारत को जरूरी एक रन मिल चुका था और वह पहले ही जीत हासिल कर चुका था इसलिए 6 की गिनती नहीं की गई। तकनीकी आधार पर भारत ने 19.5 ओवर में ही 209/8 रन बना लिए। इस विशाल लक्ष्य के जवाब में भारत की शुरुआत खराब रही। रुतुराज गायकवाड़ गलत फहमी के चलते बिना कोई गेंद फेस किए ही 0 पर चलते बने। जल्द ही यशस्वी भी तेज खेलने के चक्कर में तीसरे ओवर में 8 गेंदों में 2 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए।

Read More News: Latest Political News Today in Hindi | Political Samachar in Hind

सूर्या-ईशान जीत के शिल्पकार

कप्तान सूर्यकुमार और किशन ने इसके बाद पारी को संभाला। भारत ने पावरप्ले में 2 विकेट पर 63 रन बनाए। भारत के रनों का शतक 10वें ओवर में पूरा हुआ। ईशान किशन ने नाथन एलिस पर छक्के और तनवीर पर चौके के साथ 37 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने भी शॉन एबॉट पर लांग ऑन पर छक्के के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। ईशान के बाद तिलक वर्मा (12) अपनी पारी को लंबा नहीं चला पाए। रिंकू सिंह ने आते ही स्टोइनिस पर 2 चौकों के साथ अपने तेवर दिखाए। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जोश इंग्लिस ने 47 गेंद में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर (international career) का पहला शतक पूरा किया। वह 50 गेंद में 8 छक्कों और 11 चौकों से 110 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्हें सलामी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (52) का बखूबी साथ मिला।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button