राजनीति

2024 की लड़ाई, ‘खिचड़ी’ पर आई!

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) से लेकर दिल्ली (Delhi) तक सियासी पारा हाई है। विपक्षी नेता लगातार भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) का दामन थाम रहे हैं और अपनी पुरानी पार्टियों पर ही प्रहार कर रहे हैं। ठीक ऐसा ही महाराष्ट्र (Maharashtra) में हो रहा है। जहां पर खिचड़ी को लेकर सियासी पारा हाई हो गया है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में जो खिचड़ी पक रही है, वो खिचड़ी किसके लिए भारी पड़ेगी ये तो आगामी दिनों में ही साफ हो जाएगा।
जी हां लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) से ठीक पहले मुंबई (Mumbai) में खिचड़ी ने विपक्ष की मुंह जला दी है। कोराना काल में हुए इस खिचड़ी घोटाले को गर्म किया है, हाल ही में कांग्रेस से निकाले गए संजय निरुपम ने…. जी हां संजय निरूपम (Sanjay Nipuram) ने आरोप लगाए कि खिचड़ी घोटाले के सूत्रधार संजय राउत है, जिन्होंने सह्याद्री रिफ्रेशमेंट को 6 करोड़ 36 लाख का ठेका दिया.. कंपनी ने दूसरी कंपनी को ठेका ट्रांसफर किया।सह्याद्री रिफ्रेशमेंट ने राउत को 1 करोड़ दिए.. संजय राउत (Sanjay Raut) ने बेटी, भाई और दोस्त के नाम पर रुपया लिया। संजय निरुपम (Sanjay Nipuram) ने कहा कि अगस्त 2020 में राउत के भाई के एकाउंट में 5 लाख रुपये आए। इतना ही नहीं, निरुपम (Sanjay Nipuram) ने राउत के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की।


हालांकि उद्धव ठाकरे गुट ने संजय निरुपम (Sanjay Nipuram) के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरूपम (Sanjay Nipuram) ने कहा कि गरीबों की 200 ग्राम खिचड़ी चोरी की गई। यहां का उम्मीदवार ही नहीं बल्कि संजय राउत भी खिचड़ी चोर हैं। ईडी को राउत के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।
संजय राउत (Sanjay Raut) पर आरोप लगे तो एनडीए के सहयोगी दलों ने भी सवाल उठाया.. वहीं शिवसेना उद्धव गुट ने संजय निरुपम (Sanjay Nipuram) के बीजेपी से संबंध होने का इल्ज़ाम लगाया है। इस बीच खिचड़ी घोटाले में पूछताछ के लिये ED ने आज मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से शिवसेना उद्धव गुट के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकार को बुलाकर पूछताछ की। अमोल कीर्तिकर पर आरोप है कि उन्हें भी इस घोटाले में 1 करोड़ 65 लाख रूपये मिले.. कीर्तिकर को ये पैसे उन कंपनियों ने दिये, जिन्हें खिचड़ी बनाने का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था।


कौन हैं अमोल कीर्तिकर?
अब ऐसे में सवाल ये कि आखिर कौन हैं अमोक कीर्तिकर (Amol Kirtikar)…अमोल कीर्तिकर (Amol Kirtikar) मुंबई उत्तर-पश्चिम से शिवसेना उद्धव गुट के प्रत्याशी हैं। इनके पिता गजानन कीर्तिकर शिंदे गुट के साथ हैं। गजानन कीर्तिकर मुंबई उत्तर-पश्चिम से 2 बार सांसद रहे हैं।शिवसेना में टूट के बाद अमोल कीर्तिकर उद्धव गुट के साथ आ गए।अमोल कीर्तिकर से खिचड़ी घोटाले में ईडी पूछताछ कर रही है।साथ ही मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की आर्थिक अपराध शाखा ने भी पूछताछ की
मगर सवाल जस का तस है कि आखिर महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार की ये खिचड़ी किसने पकाई ? क्या संजय निरूपम के संजय राउत पर लगाए गए आरोप सही हैं…या फिर इस खिचड़ी में राजनीति का छौंक लगा है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button