उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगन्यूज़राजनीतिराज्य-शहर

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर किया तगड़ा ‘प्रहार’, राहुल-शिवपाल यादव पर भी बोला हमला!

उत्तरप्रदेश न्यूज़ (Uttar Pradesh Samachar)! ओपी राजभर (OP Rajbhar) कभी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party ) का गुणगान करते थे, आज वही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) पर सियासी तीर छोड़ रहे हैं और ये सब सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि 2024 में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) है। दरअसल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओपी राजभर (OP Rajbhar) ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के साथ गठबंधन कर लिया है। इसीलिए ओपी राजभर के सुर अब बदल चुके हैं। वो अब भारतीय जनता पार्टी(Bharatiya Janata Party) की तारीफों के पुल बांधते हैं और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पर तीखे वार करते हैं।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओपी राजभर(OP Rajbhar) शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Prime Minister Narendra Modi’s parliamentary constituency Varanasi) पहुंचे।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav )पर जमकर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता शिवपाल यादव (Samajwadi Party leader Shivpal Yadav )और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य (National General Secretary of Samajwadi Party Swami Prasad Maurya )पर तीखे वार किए।

दरअसल, वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (Suheldev Bharatiya Samaj Party) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar) से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP supremo Akhilesh Yadav) के दलित सहभोज को ड्रामा बताया। वहीं, घोसी उपचुनाव में चाचा भतीजे की जोड़ी को लेकर भी बयान दिया।


सीट बंटवारे पर क्या बोले ओपी राजभर ?
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सीट बांटने वाले बयान पर भी ओपी राजभर (OP Rajbhar)ने कहा कि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने सीट बांटकर मेरा भी पेट भर दिया था। दोनों नेता झूठ बोलने में माहिर हैं। सपा में शिवपाल यादव को हमेशा शक की निगाह से देखा जा रहा है। इसके साथ ही ओपी राजभर ने आगे कहा कि जब देश का चुनाव होता है तो जनता देश के हित के लिए वोट देती है। बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार पर बड़े पैमाने पर लगाम लगी है।

स्वामी प्रसाद मौर्य पर ओपी राजभर का वार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर(Akhilesh Yadav) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मोर्या पर भी जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि सपा के रसातल में पहुंचने तक स्वामी प्रसाद डटे रहेंगे

राहुल गांधी के अयोध्या आने पर क्या बोले ओपी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अयोध्या आने वाली खबर पर ओपी राजभर ने कहा कि राहुल गांधी कौन सा बड़ा तोप लेकर जा रहे हैं। दर्शन करने से वोट थोड़ी ना मिल जायेगा। वहीं, सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर उन्होंने कहा कि जब तक स्वामी प्रसाद मौर्य सपा को रसातल में नहीं पहुंचा देंगे तब तक वह डटे रहेंगे। इसीलिए स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी में भेजा गया है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button