Live UpdateSliderट्रेंडिंगधर्म-कर्मराशिफल

Holi special Remedies 2024: होली पर चमकानी है किस्मत तो करें ये अचूक उपाय!

It is very beneficial to take some easy and sure shot measures for financial prosperity on the night of Holi.

Holi special Remedies 2024: होली की रात आर्थिक समृद्धि के लिए कुछ आसान और अचूक उपाय करना बहुत फायदेमंद होता है। दरअसल, होली को सिद्धि की रात बताया गया है। इसलिए होलिका दहन के दिन किए गए उपाय व्यक्ति को जल्दी प्रभावी होती है। आइए जानते हैं होली पर आर्थिक वृद्धि के लिए कुछ आसान उपाय और टोटके।

होली की रात को सिद्धि की रात कहा जाता है। इसलिए होलिका दहन के लिए किए गए उपाय तुरंत असर दिखाते हैं। इसलिए यदि आप धन संबंधी समस्याओं के जूझ रहे हैं तो आप होलिका दहन की रात कुछ आसान उपाय कर सकते हैं जिससे आपको सफलता और तरक्की मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। 24 मार्च रविवार को होलिका दहन की रात आप इनमें से कोई भी आसान उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं होलिका दहन के सरल उपाय।

होलिका दहन की रात चंद्रोदय के बाद अपने घर की छत पर जाएं और जहां से चंद्रमा दिखाई दे, वहां खड़े हो जाएं। इसके बाद एक प्लेट में सूखे छुहारे, कुछ मखाने शुद्ध घी का दीपक जलाएं और धूप अर्पित करें। इसके बाद दूध से चंद्रमा को अर्घ्य दें। साथ ही चंद्रमा को खीर अर्पित करें।

होलिका दहन के दूसरे दिन बची हुई राख को लाल रूमाल में बांध लें और फिर इसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें। ऐसा करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। आपके खर्चे भी कम हो जायेंगे।

होली के दिन अपने घर के मुख्य दरवाजे पर थोड़ा सा गुलाल छिड़कें और घर के प्रवेश द्वार पर दोमुखी दीपक जलाएं। इसके बाद जब दीपक बुझ जाए तो उसे शाम के समय होलिका दहन की अग्नि में आहुति दे दें।

आर्थिक समस्याओं से राहत पाने के लिए आप चाहें तो होलिका दहन के दिन रात के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर दो तरफा दीपक जलाएं। ऐसा करने से आर्थिक नुकसान भी कम होता है।

अपने घर से एक कील लेकर उस स्थान पर जाएं जहां होलिका दहन होना है और उसे दबा दें। अगले दिन उस कील को उठाकर अपने घर के मुख्य दरवाजे के सामने दबा दें। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक शक्तियां वास नहीं कर पाएंगी।

होली के दिन भूलकर भी न करें या काम

1) यदि आपको पैसों की जरुरत है और किसी से उधार लेना पड़े तो भूलकर भी होलिका दहन के दिन किसी से भी कर्ज न लें वरना आपको अधिक आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

2) होलिका दहन के समय अपने घर का कूड़ा-कचरा होलिका की अग्नि में न डालें। ऐसा करना शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है।

3) अगर आप होलिका दहन देखने जा रहे हैं तो खाली हाथ बिल्कुल न जाएं। आप चाहें तो चावल, मालपुआ, गेहूं की बाली, गोबर के उपले आदि लेकर होलिका की अग्नि में अर्पित कर दें। गेहूं की बाली को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जा सकता है।

4) अगर आप होलिका दहन देखने जा रहे हैं तो महिलाएं अपने बाल खुले न रखें। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन के दिन नकारात्मक शक्तियां अधिक प्रभावी होती हैं।

Prachi Chaudhary

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button