क्राइमट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरराजस्थान

उदयपुर में बड़ी वारदात, राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को मारी गई गोली

Rajput Karni Sena: राजस्थान के उदयपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को किसी ने गोली मार दी है। क्या है पूरा मामला जानें आगे की रिपोर्ट में

Rajput Karni Sena cheif bhanwar singh

Read: राजस्थान: गहलोत सरकार ने छात्रसंघ चुनाव पर क्यों लगाई रोक, जानें वजह | News Watch India

राजस्थान के उदयपुर से बड़ी खबर सामने आई है जहां राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को एक युवक ने गोली मार दी है। आनन फानन में भंवर सिंह को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि भंवर सिंह की हालत बेहद गंभीर है। भंवर सिंह एक बैठक में शामिल होने के लिए उदयपुर गए थे। इसी बैठक में उस युवक ने उन पर गोली चला दी। गोली लगने की सूचना मिलते ही उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस युवक ने गोली चलाई उसे बैठक में मौजूद लोगों ने भागने नहीं दिया और उसे उसी समय पकड़कर उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक का इलाज भी अस्पताल में जारी है। हालांकि अभी पुलिस की ओर से घटना की कोई जानकारी नहीं दी गई है। भंवर सिंह पर गोली चलाने वाले युवक का नाम दिग्विजय बताया जा रहा है।

Rajput Karni Sena cheif bhanwar singh news in hindi

आपको बता दें के 23 सितंबर को न्यायाधिकार महासभा का आयोजन होना है। उसी की तैयारी के सिलसिले में राजपूत करणी सेना (Rajput Karni Sena) के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह उदयपुर आए हुए थे और बीएन संस्थान परिसर में चल रही बैठक में सम्मिलित हुए थे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि जिस युवक ने गोली चलाई, उसका प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। और उसी के चलते इस युवक ने आज राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर गोली चला दी। उदयपुर पुलिस ने भंवर सिंह पर गोली चलाने वाले आरोपी दिग्विजय को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। फ़िलहाल घायल शख्स भंवर सिंह को पुलिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही गोली मारने वाले शख्स को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्योंकि गोली चलाने के बाद वहां मौजूद लोगों ने इस आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की थी।

Sarita Maurya

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button