न्यूज़बड़ी खबरमहाराष्ट्रराजनीतिराज्य-शहर

Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update’s: मुंबई में विपक्षी नेताओं का ‘जमावड़ा’, न्याय यात्रा का आज अंतिम दिन!

Bharat Jodo Nyay Yatra Live Update’s: 2024 का ‘शंखनाद’ हो चुका है, सियासी दल अब और भी ज्यादा एक्टिव रहेंगे। क्योंकि अब सिर्फ कुछ दिनों का वक्त बचा है…अब अगर नेता जरा भी धीले होते हैं…तो फिर 5 सालों के लिए सत्ता से दूर रहना पड़ेगा। देश की आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र में विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लगेगा.. कई बड़े नेता मुंबई में मौजूद रहेंगे।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

दरअसल आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज खत्म हो जाएगी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’  मुंबई में खत्म होगी। अब जाहिर तौर पर यात्रा लंबी चली है…तो फिर कांग्रेस का पूरा फोकस है कि माहौल तगड़ा बनाया जाएगा। कांग्रेस ने इस मौके पर आर्थिक राजधानी महाराष्ट्र के मुंबई में मेगा रैली का आयोजन किया है। जिसमें तमाम विपक्षी नेता पहुंचेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज सुबह ही मुंबई के क्रांति मैदान में पहुंचें हैं। बता दें कि कांग्रेस की मेगा रैली से पहले ‘जन न्याय पदयात्रा’ शुरू हुई। जिसमें कई दिग्गज नेता और अभिनेता शामिल हुए। किसान नेता योगेंद्र यादव, कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड, हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्टर स्वरा भास्कर, समेत कई बड़े चेहरे हैं।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम भी होंगे शामिल

इंडिया गठबंधन भले ही पूरी तरीके से टूट फूट चुका है। लेकिन आज भी कांग्रेस और RJD ये दावा कर रही है कि गठबंदन में सबकुछ ठीक ठाक है। हालांकि ममता बनर्जी ने पहले ही किनारा कर ये बता दिया है कि हम तो अलग ही चुनाव लड़ेंगे। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और RJD के दिग्गज नेता तेजस्वी यादव रैली में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचेंगे। जहां से विपक्षी नेता 2024 के लिए जीत की हुंकार भरेंगे।

Also Read: Latest Hindi News Politics News । News Today in Hindi

राहुल गांधी ने विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, लेकिन जब चुनाव खत्म हुए तो नजीजे कांग्रेस के खिलाफ ही आए थे…जिसके बाद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी…राहुल को उम्मीद थी की विपक्षी नेताओं का भरपूर साथ मिलेगा। लेकिन ये साथ बिहार और यूपी तक ही सिमट तक रह गया।

दरअसल आपको बता दें कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का 14 जनवरी से आगाज हुआ था….जो कि मणिपुर से हुआ था। आज इस यात्रा का समापन मुंबई में हो रहा है। जिसमें विपक्षी नेता शामिल हो रहे हैं।

क्या भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फायदा मिलेगा?

आज ये सवाल हर किसी के जहन में है कि क्या भारत जोड़ो न्याय यात्रा का फायदा मिलेगा?  तो इसका जवाब तो सिर्फ जनता के पास ही है….क्योंकि भारतीय जनता पार्टी तो लगातार ये दावा कर रही है कि लोकसभा चुनावों में बीजेपी की मेगा जीत होगी। तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन बीजेपी के दावों को नकारने का काम कर रहा है। अब ये बाजी जनता के हाथ में है…जनता हाथ का साथ देती है या फिर फूल पर मुहर लगाकर कमल खिलाने का काम करती है। चुनाव आयोग ने तारीखों का भी ऐलान कर दिया है…अब देखना ये दिलचस्प होगा कि 2024 की लड़ाई में कौन किसको पछाड़ता है।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button