न्यूज़लाइफस्टाइल

अगर मानसून में रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो डाइट में शामिल करें ये 5 जूस

Juice For Immunity: देश में मानसून की शुरुआत हो चुकी है। सावन आने से पहले कई जगहों बारिश  की झड़ी लग चुकी है। मानसून के आते ही बहुत सारी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में यह बेहद जरुरी हो जाता कि इस मौसम में इन बीमारियों से बचे रहने के लिए अपनी इम्युनिटी का खास ख्याल रखा जाए। आप भी अगर मानसून सीजन में खुद को इन बिमारियों से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपनी इम्युनिटी मजबूत बनाने के लिए इन जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

जामुन का जूस

जामुन मौसमी फल है, जो मानसून के सीजन में काफी लोकप्रिय है। इसका जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जामुन में कई सारे पोषक तत्व हमारी इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसलिए बरसात में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

फालसे का जूस

फालसा भी उन स्वादिष्ट फलों में से है, जो आपकी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी सहायक साबित हो सकता है। इसका जूस हमारे शरीर को पोषक देने का काम करता है। साथ ही यह कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने का भी काम करता है। इसके अलावा फालसे का जूस दिल की सेहत को भी बेहतर करता है।

अनार का जूस

 अनार हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। मानसून के सीजन में भी यह हमें कई तरह से लाभ पहुंचाता है। बरसात के मौसम में अनार का जूस पीने से सेहत को काफी फायदा मिलता है। यह हमारी इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा।

चेरी का जूस

मानसून के मौसम में चेरी का जूस बहुत फायदेमंद माना जाता है। एंटी ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर चेरी में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चेरी में विटामिन A, B, C  पोटैशियम और फास्फोरस होता है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

Aman Pandey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button