ट्रेंडिंगन्यूज़बड़ी खबरबिहार

Indigo Flight:फ्लाइट में सिगरेट पीते हुए पकड़ी गई ऐश्वर्या राय,एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

फ्लाइट के वॉशरुम में सिगरेट का कश लगा रही एक महिला को क्रू मेंबर ने पकड़ लिया। उस लड़की का नाम ऐश्वर्या राय बताया जा रहा है। आरोपी ऐश्वर्या राय का दावा है कि वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलने गई थी। वह शाहरुख से मिलकर ही वापस रांची लौट रही थी। बरहाल इस मामले में पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट (Indigo Flight) के वॉशरुम में ऐश्वर्या राय सिगरेट का कश लगाती हुई पकड़ी गई। जमशेदपुर की रहने वाली ऐश्वर्या ने फ्लाइट के कर्मचारियों पर रौब गालिब करते हुए कि कहा कि उसे हल्के में न लें, वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलकर आ रही है।


आरोप है कि फ्लाइट के वॉशरुम में सिगरेट का कश लगा रही एक महिला को क्रू मेंबर ने पकड़ लिया। उस लड़की का नाम ऐश्वर्या राय बताया जा रहा है। आरोपी ऐश्वर्या राय का दावा है कि वह मुंबई में शाहरुख खान से मिलने गई थी। वह शाहरुख से मिलकर ही वापस रांची लौट रही थी। बरहाल इस मामले में पुलिस ने ऐश्वर्या के खिलाफ एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढेंःHorrific Road Accident: बोलेरो टैक्टर-ट्राली से टकराकर नहर में गिरी, दूल्हे सहित 5 लोगों की मौत


बता दें कि फ्लाइट में माचिस, लाइटर न ज्वलनशील चीजें ले जाना प्रतिबंधित है। इसी कारण महिला यात्री के खिलाफ उड्डयन सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। फ्लाइट में यात्रा करने वाली ऐश्वर्या ने खुद को ब्लॉगर बताया। ऐश्वर्या ने दावा किया है कि उसने शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर एक ब्लॉग लिखा था।


इसी सिलसिले में वह शाहरुख खान से मिलने के लिए मुंबई गई थी। हालांकि उसकी मुलाकात शाहरुख खान से हो सकी या नहीं, इस मसले पर उसने पुलिस को कुछ नहीं बताया।

editorial

editor

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button